सहकारी समिति के कर्मचारियों के हड़ताल में जाने से किसान परेशान

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बिलाईगढ़। 27 जुलाई 2021, जिले बलौदाबाजार अंतर्गत बिलाईगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के कर्मचारीयों के हड़ताल में चले जाने से किसानो को खाद के लिए दरबदर भटकना पड़ रहा हैं। और अधिक दामों में दलालों एवं बिचौलियों से खाद को खरीदना पड़ रहा है। यदि सही समय में सोसायटियो में खाद नही मिलती है तो धान की फसल बर्बाद होने के साथ ही किसानों को भारी नुकसान होगी। और किसानों के मेहनत पर पानी फिर जाएगी। फिर इस बर्बाद फसल के जिम्मेदारी कौन लेगी, वही आज किसानों को हो रही खाद वितरण की समस्या को देखते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ – जे महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना यादव, विकास टंडन प्रदेश उपाध्यक्ष जोगी युवा प्रकोष्ठ,भागवत प्रसाद महिलांगे, ने संयुक्त रूप से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बजरंग दुबे बिलाईगढ़ के नाम से उनके अनुपस्थिति में तसीलदार बिलाईगढ़ करुणा अहेर को ज्ञापन सौंपा गया । वही मीना यादव ने बताया कि सरसींवा सहित आसपास के प्राथमिक साख सहकारी समिति में खाद लेने किसान पहुँच रहे है लेकिन खाद गोदाम के कर्मचारी हड़ताल में चले गए जिसका खामियाजा किसान को भुगतना पड़ रहा है और सोसाइटी का चक्कर काट रहे है। और वर्तमान में खेत मे खाद डालना जरूरी हो गया है किंतु खाद नही मिलने से क्षेत्र के किसान काफी परेशान और हताश हो रहे हैं।
No comments:
Post a Comment