Saturday, June 12, 2021

जल संसाधन विभाग ने हसदेव नदी किनारे बाढ़ क्षेत्र से चल,अचल परिसम्पतियों को हटाने आगाह की

जल संसाधन विभाग ने हसदेव नदी किनारे बाढ़ क्षेत्र से चल,अचल परिसम्पतियों को हटाने आगाह की

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बिलासपुर। 12 जून 2021, अधीक्षण अभियंता हसदेव परियोजना मण्डल रामपुर कोरबा द्वारा सर्व साधारण को सूचित किया गया है कि आगामी वर्षाकाल 2021 के दौरान आवश्यकता होने पर बांगों बांध माचाडोली एवं हसदेव बराज दर्री से नदी में पानी प्रवाहित किया जायेगा। उक्त बांध से नीचे हसदेव नदी के किनारे, बाढ़ क्षेत्र में स्थापित चल-अचल सम्पत्ति सुरक्षित स्थानों पर ले जाए। बाढ़ क्षेत्र में स्थापित खनिज ठेकेदार, औद्योगिक इकाईया, संस्थानों आदि को भी सूचित किया गया है कि वह अपनी परिसम्पत्तियों को बाढ़ क्षेत्र से बाहर कर लेवें। अकस्मात बाढ़ से होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति के लिये जल संसाधन विभाग, उत्तरदायी नहीं होगा।
 बाढ़ क्षेत्र में आने वाले संभावित ग्रामों में बांगों, लेपरा, नुनिया, कछार, कोनकोना,पोड़ी उपरोड़ा,चर्रा,पाराघाट, छिनमेर,सिरकीकला,केरा,पाथा, सिलीयारीपारा, तिलसाभाटा, हथमार, छिर्रापारा, डग्गुपारा, करमीपारा, जूनापारा, लोरीडांड, टुंगमुड़ा, तिलाईडाड़, नवागांव, स्याहीमुड़ा, जेलगांव, चारपारा, खैरभावना, बलरामपुर, भलपहरी, जोगीपाली, कोहड़िया, राताखार, गेवराघाट, इमलीडुग्गु, कुदुरमाल, बरीडीह, मोहरा, देवरी, चिचोली, कटबितला, झीका, ढिठोली आदि ग्रा्म शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts