भलेसर उपसरपंच सेवाराम कुर्रे अपने स्वयं के निजी जमीन में निजी तालाब निर्माण कराकर विगत 3 वर्षों से मछली पालन करते आ रहे थे। प्रति दिन की भांति 07/06/2021
को रात 8 बजे जब सेवाराम कुर्रे अपने तालाब गए तो वो तालाब को देखकर आश्चर्य हो गए तालाब में हजारों मछलियां पानी की ऊपर आकर तड़प तड़प कर मर रही थी। जिससे उन्हें अंदेशा हुआ की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अनावश्यक जहर उनके तालाब में डाल दिया गया है। जिसके वजह से मछलियां इतने ज्यादा तादाद में मर रही है। उन्होंने सिटी कोतवाली महासमुंद में लिखित आवेदन थाना प्रभारी के नाम दिया। जिसके बाद मौके पर पुलिस जांच के लिए घटना स्थल भलेसर निजी तालाब पहुंचे तालाब के पानी को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
No comments:
Post a Comment