ग्राम पंचायत बाना में सतनामी समाज को उपेक्षित कर रोजगार गारंटी योजना कार्यों में नहीं बनाएं गए एक भी मेट
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव आरंग। 11 जून 2021, जिले रायपुर की जनपद पंचायत आरंग अंतर्गत ग्राम पंचायत बाना में जब से नये सरपंच पंच गण पदभार ग्रहण किए हैं, तब से अब तक सतनामी समाज को अनदेखा कर आज तक जितने भी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत कार्य किया जा रहा है। उसमें सतनामी समाज के एक भी शिक्षित युवा वर्ग को मेट चुना नहीं गया जो कि जातिगत भावना को प्रदर्शित करता है। इस प्रकार की उपेक्षा कृत कार्यों का भीम रेजीमेंट ग्राम पंचायत बाना के पदाधिकारियों ने दुर्भावना कर असामंजस्य बनाने वाले ऊपर कार्यवाही करने की मांग किया है। संगठन से सुरज बंजारे, सुभाष, डिगेश्वर ब्रम्हे,नरेश बंजारे, सहित सतनामी समाज के द्वारा जातिगत रूप से जनहित कल्याणकारी कार्यों में जन संख्या बहुलता होते हुए उपेक्षित कर राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत कार्य में सतनामी समाज से एक भी शिक्षित युवा को मेट नहीं बनाएं जाने पर अवहेलना करने वाले लोगों के प्रति नाराजगी जताई है। नियानुसार सभी ग्राम पंचायत के शिक्षित युवा वर्ग से सामाजिक जन संख्या बहुलता अनुसार प्राथमिकता देते हुए सभी वर्ग की लोगो को समानता भाव से ग्राम पंचायत की विकास कार्यों में सहभागिता सुनिश्चित किया जाना चाहिए था। ऐसा नहीं कर जातिगत रूप से उपेक्षित किया जाना घोर निंदनीय कृत्य कहा जाता हैं। ग्राम पंचायत बाना की जातिगत दुर्भावना के चलते आपसी रंजिश मदभेद उत्पन्न होने से वहां की विकास कार्यों में प्रगति होते दिखाई नहीं दे रही हैं। जिसके जिम्मेदार ग्राम पंचायत की मुखिया सरपंच उप सरपंच पंच गण की घोर अनियमितता लापरवाही को उजागर करता है। उक्त जानकारी ग्राम वासियों ने सुघर गांव के संवाददाता गंगा दास को दी गई।
No comments:
Post a Comment