Thursday, June 10, 2021

मंत्री डॉ.डहरिया ने नवीन नगर पंचायत चंदखुरी 7 करोड़ रूपए की 17 कार्यों की लोकार्पण भूमिपूजन की

मंत्री डॉ.डहरिया ने नवीन नगर पंचायत चंदखुरी 7 करोड़ रूपए की 17 कार्यों की लोकार्पण भूमिपूजन की
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 11 जून 2021, जिले रायपुर के आरंग विकास खण्ड़ के नवगठित नगर पंचायत मंदिर हसौद में आयोजित कार्यालय लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंदिर हसौद को नगर पंचायत बनाने की प्रक्रिया मध्यप्रदेश राज्य के समय से ही चल रही थी, लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार बनते ही मंदिर हसौद को नगर पंचायत बनाया गया। अब नगर पंचायत बनने के बाद यहां की पहचान और बढ़ जाएगी। इस क्षेत्र के लोगों को नए नगर पंचायत से अनेक सुविधाएं मिलेंगी।  नगर पंचायत कार्यालय भवन बनने और विकास कार्यों के लोकार्पण तथा भूमिपूजन से विकास में गति आएगी।नगर पंचायत के कार्यों के संचालन के लिए अध्यक्ष और अधिकारियों की पदस्थापना भी हो गई हैं। ऐसे में क्षेत्र का विकास तेजी से हो सकेगा। इस अवसर पर मंदिर हसौद में 7 करोड़ रुपए से अधिक के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम विभाग मंत्री डॉ. डहरिया द्वारा किया गया। जिसमें जनपद पंचायत आरंग अध्यक्ष खिलेश देवांगन सहित नगर पंचायत चंदखुरी के ग्राम वासियों और क्षेत्र के आस पास के ग्रामीण जन अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts