सर्व समाज की बैठक मेंं धर्मांतरण व टीकाकरण अन्य विषयों को लेकर की गई चर्चा
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा महासमुंद। 18 जून 2021, जिले महासमुंद में साहू समाज के सामाजिक भवन में छतीसगढिया सर्व समाज महासंघ की बैठक आहूत की गई थी। जिलाध्यक्ष बसंत सिन्हा की अध्यक्षता व पवन पटेल कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश सलाहकार एस. आर.बंजारे के विशेष उपस्थिति में बैठक में विभिन्न विषयों पर निर्णय लिया गया। बैठक में देवानंद निर्मलकर भीमखोज निवासी को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। तथा जिला कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन कर अंतिम रूप दिया गया। बैठक में राजेश सोनी एवं प्रतिभा सोनी महासमुंद निवासी द्वारा उनके दोनों सुपुत्री के धर्मांतरण कराने के विषयों में सकुशल वापसी के लिए सर्व समाज के पदाधिकारियों से सहयोग करने की मांग किया गया। जिस पर सर्व समाज के पदाधिकारियों द्वारा थाना महासमुंद में जा कर दोनों लड़कियों को सकुशल ला कर उनके परिजनों के हवाले करने का निवेदन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिला कार्यकारिणी का विस्तार करने के साथ,एससी एसटी,ओबीसी वर्ग के विभिन्न संवैधानिक अधिकारों के लिए प्रधानमंत्री भारत शासन एवं मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है। बैठक के अंत में कोविड 19 के दुसरे लहर में दिवंगत हुए डाक्टरो व कोरोना वार्यिरस के साथ देश व राज्य के दिवंगत लोगों को मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। साथ ही सभी पदाधिकारियों द्वारा कोरोना के टीका के संबंध लोगों के मन में उपजे भ्रम को दूर करने एवं टीकाकरण हेतु लोगों को प्रेरित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रमुख रूप से मोहन कुलदीप जिला उपाध्यक्ष,रेखराज बघेल जिला महामंत्री,राजु यादव जिलाध्यक्ष यादव समाज, दिनेश बंजारे के कुलंजन सिंह सोनटके,टोमन सिंह कागजी,देवानंद निर्मलकर,कुंजलाल साहु,जीवन सोनी, भारती सोनी,राजेश कुमार सोनी, के.आर.सागर उपस्थित रहे थे
No comments:
Post a Comment