गिरौदपुरी धाम में एटीएम प्रारंभ से ग्रामीणों,दर्शनार्थियों पर्यटकों को मिलेगा सुविधा
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बलौदाबाजार। 21 मई 2021, छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जन्म, कर्म, तपो, महिमा दर्शन, भूमि गिरौदपुरी धाम में देव टंडन ने संत गुरु घासीदास बाबा जी की पूजा अर्चना कर ATM मशीन का शुभारंभ किया। गिरौदपुरी धाम और वहां के आस पास की वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों एवं दर्शनार्थियों पर्यटकों को अब मिलने लगेंगे कैश में नगद पैसे निकलने की ए टी एम की बैंकिंग सुविधाएं। कोविड 19 महामारी संक्रमण काल और लाकडाउन 144 धारा लागू की नियमों को पालन करते हुए इस विषम परिस्थितियों में लोगों को एटीएम से सुविधा मिलने से कुछ हद तक नगद पैसे निकलने में राहत मिलेगा।
विगत दिनों 19 मई 2021 से नगद राशि आहरण एवं बैंकिंग सुविधा मिलना प्रारंभ भी हो गया है। गिरौदपुरी धाम यात्रा के दौरान दर्शनार्थियों पर्यटकों को भी नगद राशि निकलने के संबंध में अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता रहा था। छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जन्म कर्म भूमि गिरौदपुरी धाम में प्रति वर्ष भव्य त्रिदिवसीय वार्षिक और अर्धवार्षिक गुरू दर्शन मेला आयोजन होता रहा हैं। इसके अलावा प्रति दिन विभिन्न स्थानों से संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों प्रदेश भर और देश विदेश से भी हजारों की संख्या में आवागमन कर गुरू दर्शन कर आशीर्वाद लेने आते रहते हैं। जिन्हे नगद राशि आहरण करने पर्याप्त बैंकिंग सुविधाएं नहीं होने से लोगो को विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ता रहा था। पिछले 10 वर्षो पुरानी मांग थी जो अब पूर्ण हो पाया हैं। इसके साथ ही अब किसी भी अधिकृत बैंक की शाखाएं खोली जाने की भी जरूरत है। गिरौदपुरी धाम में ATM लग जाने से काफी सुविधाएं आम जनता को मिल रही है। गिरौदपुरी धाम निवासी देव टंडन ने बताया कि ATM में ₹100, 200 एवं 500 रूपए की नोट आहरण किये जा सकेंगे। एटीएम लगने से गिरौदपुरी धाम के लोगों सहित आस पास के ग्रामीण जनों में खुशी का माहौल है।
No comments:
Post a Comment