श्रीमती इंदु बंजारे विधायक ने 1 लाख की राशन सामग्री और 1 माह की वेतन कोविड केयर सेंटर पामगढ़ को दिए।
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा जांजगीर चांपा। 21 मई 2021,जिले जांजगीर चांपा के विधान सभा क्षेत्र पामगढ़ की विधायक श्रीमती इंदू बंजारे के द्वारा कोविड केयर सेंटर पामगढ़ में अपने क्षेत्र के कोविड 19 महामारी संक्रमण के मरीजों,मेडिकल टीम और अन्य स्टाफ को पौष्टिक व गुणवत्ता पूर्ण आहार (भोजन) प्रदान करने के उद्देश्य से एक लाख रूपए का राशन सामग्री प्रदान किया गया है। इसके पूर्व भी अपनी 1 माह का वेतन कोविड केयर सेंटर पामगढ़ को प्रारंभ करने के लिए 110000 रूपए का सहयोग प्रदान किया गया है। श्रीमती इंदु बंजारे विधायक पामगढ़ के द्वारा अपने क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न समस्याओं को लेकर निरंतर सार्थक प्रयास करते हुए विकसित करने तत्परता दिखाई देते रहे हैं।
लाकडाउन 144 धारा लागू की नियमों को पालन करते हुए कोविड 19 महामारी संक्रमण काल में समस्त क्षेत्र वासियों को मास्क पहनने सेनेटाइजर उपयोग कर सामाजिक दूरियां बना सावधानी बरतने अपील किया जाता रहा हैं। कोविड 19 से प्रभावित पीड़ित लोगों को दूरभाष से संपर्क कर उनके हाल पूछ शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्हें यथा संभव जरूरत मंद आवश्यकताओं को भी पूर्ति करा सहनुभूती प्रदान भी की जा रही हैं। विधायक श्रीमती इंदु बंजारे की इस कोविड 19 महामारी संक्रमण काल में अहम भूमिका निभाने पर उनके क्षेत्र के आम जनता ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।
No comments:
Post a Comment