Friday, May 28, 2021

सड़क हादसे में युवा पत्रकार का निधन, पत्रकार संघ और कैबिनेट मंत्री डॉ.डहरिया ने दी श्रद्धांजलि

सड़क हादसे में युवा पत्रकार का निधन, पत्रकार संघ और कैबिनेट मंत्री डॉ.डहरिया ने दी श्रद्धांजलि

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बलौदाबाजार। 28 मई 2021, जिले बलौदाबाजार के विकास खंड बिलाईगढ़ के युवा पत्रकार अखिल मानिकपुरी का आज सुबह सड़क हादसे में निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई हैंं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वि.स.  बिलाईगढ़ के अंतर्गत ग्राम गिरवानी निवासी युवा पत्रकार अखिल मानिकपुरी का आज नगर पंचायत व थाना भटगांव में आवागमन के दौरान सड़क दुर्घटना में निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई हैं।प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने इनके आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व अपनी संवेदना ब्यक्त किए हैं। श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई व बिलाईगढ़ में भी युवा पत्रकार के निधन पर दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया  हैं। शोक व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल पांडे,रामशंकर साहू, नेमीचंद केसरवानी,नल कुमार पटेल ,प्रेमशिला नायक, भूपेंद्र नायक, जी वर्धन पटेल, गोप लाल पटेल ,श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष रामाधार पटेल,ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र देवांगन ,योगेश शर्मा, धनेश यादव ,शीतल यादराम हिरवानी,लालजी हिरवानी, कमलेश कुर्रे, दिलहरण साहू, श्रवण चौहान ,जागेश्वर लहरें डॉ शंकर नारंग, जागेश्वर निराला, गंगा प्रसाद साहू, आदि ने शोक व्यक्त किया है।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts