मुख्यमंत्री ने नवल सिंह मंडावी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 28 मई 2021, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सेवा निवृत्त आईएएस अधिकारी और छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा के प्रदेशाध्यक्ष नवल सिंह मंडावी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री मंडावी के शोक संतप्त परिवार जनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और श्री मंडावी के परिवार जनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है। नवल सिंह मंडावी सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के महासचिव, संयोजक वीर मेला आयोजन समिति राजा राव पठार छत्तीसगढ़, आदिशक्ति मां अंगारमोती ट्रस्ट गंगरेल के संरक्षक भी थे।
No comments:
Post a Comment