Thursday, May 20, 2021

मुख्यमंत्री सहित कुर्मी समाज को अश्लील गाली गलौज से पूरे कुर्मी समाज में रोष व्याप्त, थाने में कराई गई शिकायत दर्ज।

 मुख्यमंत्री सहित कुर्मी समाज को अश्लील गाली गलौज  से पूरे कुर्मी समाज में रोष व्याप्त, थाने में कराई गई शिकायत दर्ज।                                        
     प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा जांजगीर चांपा। 20 मई 2021,प्रदेश की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पूरे कुर्मी समाज को आपत्ति जनक अपशब्द गाली देने वाले असामाजिक तत्वों के अधेड़ व्यक्ति द्वारा उकसाने अश्लील गाली गलौज करने से पूरे छत्तीसगढ़ के कुर्मी समाज में रोष व्याप्त है। जिसके विरोध में कुर्मी समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा पूरे प्रदेश भर के विभिन्न संबंधित थानों में शिकायत दर्ज कराई जा रही है।
निश्चित रूप से इस मामले पर दोषियों पर कार्यवाही किया जाना अति आवश्यक है क्योंकि समाज कोई भी हो उसकी सामाजिक मर्यादा को ठेस पहुंचाना घोर निंदनीय कार्य है। संतोष कुमार कश्यप प्रदेशाध्यक्ष कनौजिया कुर्मी एकता मंच छत्तीसगढ़ पं.क्र.122202181042 ने बताया कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया व्हाट्सएप और फेसबुक में वायरल हो रहे 52 सेकंड का वीडियो में हमारे कुर्मी जाति एवं छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदर्भ में अशोभनीय अश्लील गाली गलौज देने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ व वीडियो बनाने के लिए उकसाने और वीडियो बनाकर वायरल करने वाले के खिलाफ प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग लगातार जिला स्तर पर ही नहीं बल्कि कुर्मी समाज के लोगों द्वारा अपने क्षेत्र में करने लगे हैं।
  उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप से गाली गलौज किया जाना अलग मुद्दा है पर इस वायरल वीडियो में माननीय मुख्यमंत्री के साथ ही पूरे कुर्मी समाज को जोड़कर गाली गलौज किए जाने से कुर्मी समाज के मान सम्मान को बहुत ही आहत पहुंचाया गया है। ऐसे वीडियो में वायरल हो रहे अधेड़ व्यक्ति वीडियो बनाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त करवाई करने की मांग की जा रही है। कनौजिया कुर्मी एकता मंच छ.ग.गंभीरता से लेते हुए 12 से अधिक थानों में शिकायत दर्ज करा चुके है प्रमुख रूप से संगठन के पदाधिकारी ने थानों में शिकायत कर स्वयं थाना प्रभारी को मिलकर एफ.आई.आर.दर्ज करने मांग किया है। संतोष कुमार कश्यप (कैथा) प्रदेशाध्यक्ष कन्नौजिया जयपुर में एकता मंच छत्तीसगढ़ थाना हसौद,थाना बिर्रा में भीम कश्यप(बल्लू),बबलू कश्यप,टिकेश्वर कश्यप ,रामधनी कश्यप,डॉ.शशिकांत कश्यप ,संजय कश्यप       विधान सभा जैजैपुर व थाना जैजैपुर में संतोष कुमार कश्यप कैथा प्रदेशाध्यक्ष कनौजिया कुर्मी एकता मंच छत्तीसगढ़ व दूसरा संगठन चंद्रा (चन्द्रनाहू) कुर्मी समाज के पदाधिकारी अनिल, रत्तू राम चंद्रा जिला कमेटी अध्यक्ष प्रतिनिधि, टेकचंद चंद्रा पूर्व जिला पंचायत सदस्य जांजगीर चांपा,दिलीप चंद्रा उपाध्यक्ष नगर पंचायत जैजैपुर, कोमल चंद्रा, ने संयुक्त रुप से मिलकर ज्ञापन सौंपा है।  थाना नवागढ़ में संतोष कुमार कश्यप (कैथा )प्रदेशाध्यक्ष अरविंद कश्यप, किशन कश्यप, झाम कश्यप पार्षद नगर पंचायत नवागढ़, राजेंद्र कश्यप उपसरपंच पोंडी,उक्त जांजगीर चांपा जिले के सभी थानों में ज्ञापन दिया गया है। संतोष कुमार कश्यप प्रदेशाध्यक्ष का कहना हैं कि छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया और प्रदेश के पूरे कुर्मी समाज के लोग मांग कर रहे हैं कि आपत्ति जनक गाली गलौज कर वीडियो बना सोशल मीडिया में वायरल करने वाले असामाजिक तत्वों के लोगों  ऊपर तत्काल कड़ी कार्रवाई हो यही चाहते हैं। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संतोष कुमार कश्यप प्रदेशाध्यक्ष कन्नौजिया कुर्मी एकता मंच छत्तीसगढ़ ने समाचार प्रकाशित करने की जानकारी दी है।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts