बया के सरपंच रोजगार सहायक पुलिस स्टाफ द्वारा कोविड 19 लाकडाउन नियमों को पालन करने जागरूक की जा रही हैं।
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बलौदाबाजार। 20 मई 2021, जिले बलौदाबाजार और विकास खंड,तहसील, जनपद पंचायत कसडोल विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ के अंतिम छोर पर स्थित वनांचल क्षेत्र की मुख्य ग्राम पंचायत बया के ग्रामीणों एवं दुकानदारों को सरपंच पंच सचिव रोजगार सहायक और पुलिस स्टाप बया के द्वारा कोविड 19 महामारी संक्रमण और लाकडाउन 144 धारा लागू की गाइडलाइन का पालन करने सभी ग्रामीण जनों को जागरूक किया जा रहा हैं।
कोविड 19 महामारी संक्रमण काल की बढ़ते विषम परिस्थितियों को देखते हुए ज्यादा कही भी भीड़ न करने की समझाइस दी जा रही हैं। व्यर्थ घर से बाहर न निकलें मास्क पहने सेनेटाइजर उपयोग कर सामाजिक दूरियां बना सावधानी बरतने की अपील भी किया जा रहा हैं। साथ ही कोविड 19 वैक्सीन टीकाकरण लगाने के लिए सभी ग्राम वासियों को प्रेरित भी की जा रही हैं।
सरपंच श्रीमती दीपांजलि मनी राम पंकज के द्वारा अपने ग्राम पंचायत बया की समग्र विकास और उनके समस्याओं की लेकर विशेष पहल किया जाता रहा हैं।
सरपंच प्रतिनिधि, वरिष्ठ पत्रकार, कांग्रेस नेता मनी राम पंकज द्वारा निरंतर वनांचल क्षेत्र बया की सभी जन समस्याओं को अवगत हो उन्हे दूर कर विकसित करने तत्पर रहते हैं।
No comments:
Post a Comment