सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े ने शहीद दीपक भारद्वाज को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिजनों से मिले
प्रे्स छत्त्तीसगढ़़ महिमा सारंगढ़। 12,04,2021, जिले जांजगीर चांपा केे विकास खंड मालखरौदा के ग्राम पिहरिद पहुंच कर श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े सारंगढ़ विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण ने अमर शहीद दीपक भारद्वाज को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी पत्नी प्रान्तिका व बाबू जी से मुलाकात कर ढाढस बंधाया। आप सब को मालूम है कि बीजापुर में 3 अप्रैल को हुए नक्सली मुठभेड़ में पिहरिद के माटी के लाल दीपक भारद्वाज का वीरगति को प्राप्त हुए थेे। एक जांबाज जिंदा दिल इंसान के चले जाने से सतनामी समाज सहित सभी वर्ग आहत हुए हैं और उनको नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। बाबू जी राधेलाल भारद्वाज जी से परिवारिक माहौल में चर्चा किया गया।
उन्होने रुंधे गले से पूरी घटना क्रम की जानकारी दी हमनें उन्हें कहा कि दीपक का जाना हम सबके लिए अपूर्ण क्षति है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता,अब आपको परिवार को संभालना है। हम सब आपके साथ हैं और हम सदैव आपके साथ खड़ा रहेंगे। अमर शहीद दीपक सदैव दीपक बन कर आपके आँगन को रौशन करेगा, जिससे चारों तरफ प्रकाशमय होगा और दुख का अंधेरा छटेगा। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े, विधायक मीडिया प्रभारी गोल्डी लहरे पंथी के प्रसिद्ध गायककार हरि प्रेमी एवं परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment