Sunday, April 11, 2021

अब शाखा प्रबंधकों से सम्पर्क कर जाना होगा बैंक,शाखा प्रबंधकों के नाम व नंबरों की सूची जारी

अब शाखा प्रबंधकों से सम्पर्क कर जाना होगा बैंक,शाखा प्रबंधकों के नाम व नंबरों की सूची जारी

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा धमतरी। कोविड-19 के बढ़ते  महामारी संक्रमण को दृष्टिगत करते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जयप्रकाश मौर्य ने 11 अप्रैल की रात्रि से 26 अप्रैल की रात्रि तक लाॅकडाउन 144 धारा लागू का आदेश जारी किया है। इस दौरान जिला क्षेत्रांतर्गत आने वाले सभी बैंकों के खुलने का समय निर्धारित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार सभी बैंक कार्यालय सुबह 11 बजे से 2 बजे के बीच कार्य दिवस में खुलेंगे तथा उक्त अवधि में केवल आवश्यक कार्यों का निष्पादन बैंक के अधिकारी-कर्मचारी करेंगे।कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने सभी बैंकर्स को आदेशित किया है कि लाॅकडाउन की अवधि के दौरान बैंकिंग प्रबंधन उन सेवाओं की सूची कार्यालय के बाहर ग्राहकों के अवलोकनार्थ चस्पा करेगा,जिनका निष्पादन किया जाना है। साथ ही जिस व्यक्ति को उक्त अवधि में बैंक आने-जाने की छूट रहेगी,वह शाखा प्रबंधक से व्यक्तिगत तौर पर मोबाइल पर काॅल करके अनुमति प्राप्त करेगा तथा शाखा प्रबंधक के द्वारा निर्धारित की गई समयावधि में उपस्थित होकर संबंधित कार्य सम्पादित करा सकेगा। ग्राहक अथवा खाता धारक संबंधित शाखा कार्यालय के बाहर चस्पा किए गए मोबाइल नंबर को सुबह 8 से 10 बजे नोट करेगा। लीड बैंक मैनेजर प्रबीर कुमार राय द्वारा जिले में संचालित सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों एवं उनके मोबाइल नंबर की सूची जारी की गई है,जो इस प्रकार है-Click here for PDF File में अंकित किया गया हैं।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts