बिलाईगढ़ थाने प्रभारी सरजू प्रसाद घृतलहरे ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के संबंध में पत्रकारों से चर्चा कर आवश्यक सुझाव लिए

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बिलाईगढ़। जिले बलौदा बाजार के थाना बिलाईगढ़ में नव पदस्थ थाना  प्रभारी   सरजू प्रसाद घृतलहरे ने पत्रकारों की उपस्थिति में अपनी मंशा जाहिर करते हुए अवैध कारोबार में अंकुश लगाने हेतु सभी से सहयोग के लिए आग्रह किया। उन्होंने आगे कहा कि जुआ सट्टा खेेेेलने और अवैध शराब बिक्री को  कतई  बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, मीडिया एक ऐसी बुद्धिजीवी संघ है जिनका समाज में एक अलग स्थान है। आप बुद्धिजीवी व समाज को दिशा व प्रेरणा वाले संतुलित बनाए रखने में पत्रकारों की विशेष भूमिका रहती है। अवैध कारोबार में अंकुश लगाने आप सभी के सहयोग के बिना संभव नहीं हैं यहां स्टाफ की कमी है तथा बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने एवं जागरूकता लाने के लिए आप सभी से सुझाव एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा रखता हूं। इस पर उपस्थित पत्रकारों ने वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण के लिए यथा संभव सहयोग की बातें कहीं। आज की बैठक में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के जिलाध्यक्ष रूपेश श्रीवास, श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र देवांगन, छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ साहू, योगेश शर्मा, धनेश यादव, संजय यादव, मानसाय साहू, महेंद्र जायसवाल आदि पत्रकार गण  उपास्थित रहे थे।