नवीन ग्राम पंचायत परसदा ( च ) आरंग में बेरीगेट लगाएं,बाहर से अन्य लोग की आवागमन बंद में ग्रामवासियों की भी सहयोग मिले
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 11 अप्रैल 2021, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले की विधान सभा क्षेत्र व जनपद पंचायत, विकास खंड,तहसील आरंग अंतर्गत आने वाले नवीन ग्राम पंचायत परसदा (च) में सरपंच कोमल साहू के नेतृत्व में अपने ग्राम पंचायत के विभिन्न समस्याओं को लेकर निरंतर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। पूरे देश आज कोविड 19 महामारी संक्रमण काल से जूझ रहा हैं,जिनके पहल में अपने ग्राम पंचायत के सीमा में समस्त ग्राम वासियों को साथ लेकर अन्य स्थानों के लोगो की आवागमन बंद करने की निर्णय लिया गया। जिले रायपुर में लाकडाउन 144 धारा लागू की नियमों को पालन करते हुए ग्राम पंचायत परसदा (च)की सीमा मुख्य मार्ग पर बेरीगेट लगाई गई हैं।
इससे पहले अपने ग्राम पंचायत के 45 से लेकर अधिक उम्र के व्यक्तियों को वैक्सीन टीकाकरण अभियान में जागरूकता दिखाते हुए पहले दिनों में अपने परिवार सहित 100 लोगों की सफल टीकाकरण वैक्सीन लगवाई गई हैं। सरपंच कोमल साहू निरंतर आम जनता और ग्राम पंचायत की समग्र विकास कार्यों को लेकर विशेष पहल करते हुए तत्पर रहते हैं।
सभी ग्राम वासियों को मास्क पहनने सेनेटाइजर उपयोग करते हुए सामाजिक दूरियां बना सावधानी बरतने की अपील भी किया गया हैं।
No comments:
Post a Comment