ग्राम पंचायत बाना में 100 लोगों को लगाई गई कोविड 19 वैक्सीन टीका
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 11 अप्रैल 2021, जिले रायपुर के विधान सभा क्षेत्र व जनपद पंचायत, विकास खंड और तहसील आरंग अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बाना में कोविड 19 महामारी संक्रमण की रोकथाम हेतु 45 वर्ष से लेकर अधिक उम्र के 100 व्यक्तियों को वैक्सीन टीका लगाई गई। जिसमें ग्राम पंचायत बाना के सरपंच श्रीमती सुनीता मेहर और उनके प्रतिनिधि ओमप्रकाश पहरी, सचिव कोमल साहू की पहल पर ग्राम वासियों ने सावधानी बरतने महामारी संक्रमण काल में जागरूकता दिखाते हुए वैक्सीन टीका लगवाएं। डॉ. संतोष चंद्राकर, और डॉ. श्रीमती पूर्णिमा चंद्राकर सहित स्वास्थ्य कर्मचारी मितानिन लोगो की सहयोग मार्गदर्शन में सावधानी पूर्वक लाकडाउन 144 धारा लागू की नियमों को पालन करते हुए वैक्सीन टीकाकरण कार्य सुनिश्चित की गई।सभी को मास्क पहनने, सेनेटाइजर उपयोग करते हुए सामाजिक दूरियां बना सावधानी बरतने की अपील करते हुए शासन प्रशासन द्वारा निर्देशित नियमों को पालन कर सहयोग करने की बात कही गई।
No comments:
Post a Comment