प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बिलाईगढ़। पूरे छतीसगढ़ में कोरोना 19 महामारी संक्रमण फिर से अपना पैर पसारता दिखाई दे रहे है। इस बीच 1 अप्रैल से पूरे छतीसगढ़ में 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को टीका लगना प्रारंभ हो गया है। जिसको देखते हुए। जिले। बलौदाबाजार के विकास खण्ड बिलाईगढ़ में 25 वैक्सीन सेंटर बनाई गई है। जिसमें मुख्य जिम्मेदारी ग्राम  पंचायत के सरपंच और सचिवो को दिया गया है, ताकि वे अपने ग्राम पंचायत में मुनादी करा लोगो को कोरोना वैक्सीन के लिये जागरूक कर सकें। वहीं जिले बलौदाबाजार के बिलाईगढ़ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत परसाडीह में युवा सरपंच दीपेंद्र जाटवर व सचिव फिलेश जांगड़े की सक्रियता में 100 से अधिक लोगो ने टीका लगवाई, साथ ही उन्होंने लोगो से अपील भी की मास्क का उपयोग जरूर करे और बिना वजह घर से न निकले। सामाजिक दूरियां बना सेनेटाइजर का उपयोग करते हुए सावधानी बरतने को कहा। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी और ग्राम पंचायत परसाडीह के पंच गण और ग्रामीण जन उपस्थित रहे थे।