गिरौदपुरी धाम मेला नजदीक आते ही दूरस्थ स्थानों से सफेद ध्वज लिए संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों का आवागमन पदयात्रा प्रारम्भ
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 13 मार्च 2021,छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जन्म कर्म तपो महिमा दर्शन परम पावन भूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित त्रिदिवसीय वार्षिक गुरू दर्शन मेला आयोजन की नजदीक आते ही,विभिन्न स्थानों से संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों द्वारा अपने निवासरत स्थानों से हाथों में सफेद ध्वज लिए सतनाम की जय घोष कर पदयात्रा करते हुए गिरौदपुरी धाम पहुंचने की तैयारी प्रारंभ हो चुका हैं।
पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश भर से संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों द्वारा सफेद ध्वज लिए सदा वस्त्र धारण कर खाली पांव अधिक दूरी सैकड़ों हजारों किलो मीटर से आवागमन करने हुए अपने मनोकामना पूर्ति हेतु आस्था विश्वास लिए गिरौदपुरी धाम पहुंच संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की गुरू गद्दी जोड़ा जैत खाम आसान में मांथा टेक आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं।
आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधान सभा क्षेत्र पाटन के ग्राम पचपेड़ी के संत खिलावन दास चतुर्वेदी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री के गृह ग्राम पंचायत खम्हरिया से प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा संवाददाता पुनीत राम घृतलहरे प्रति वर्ष के भांति इस वर्ष भी सफेद ध्वज सफेद वस्त्र धारण कर पदयात्रा करते हुए सैकड़ों महिलाएं पुरुष युवा समाज सेवक संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटक जय सतनाम की नारे लगाते हुए गिरौदपुरी धाम में गुरू दर्शन मेला के अवसर पर आशीर्वाद लेने निकल पड़े हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह ग्राम कुरूदडीह ग्राम पंचायत खम्हरिया के सतनाम गुरूद्वारा भवन में स्थापित गुरू गद्दी जोड़ा जैतखाम में मांथा टेक आशीर्वाद ले गिरौदपुरी धाम के लिए अपने गृह ग्राम से निकले पाटन विधान सभा क्षेत्र के संवाददाता पुनीत राम घृतलहरे। प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव के दुर्ग जिले कार्यालय ग्राम पंचायत खम्हरिया के सतनाम गुरूद्वारा भवन से संचालित की जा रही हैं।
खिलावन दास चतुर्वेदी ने बताया कि वे 2000 से प्रतिवर्ष गिरौदपुरी धाम वार्षिक गुरू दर्शन मेला आयोजन के दौरान अपने गृह ग्राम पचपेड़ी और आस पास के दुर्ग जिले भर से सैकड़ों के संख्या में संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटक के साथ पदयात्रा कर पहुंचते हैं। इसके अलावा रायपुर बलौदाबाजार होते गिरौदपुरी धाम मेला पहुंच मार्ग ग्राम भैंसा स्कूल समीप त्रिदिवसीय वार्षिक गुरू दर्शन मेला गिरौदपुरी धाम पहुंचने वाले संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटक राहगीरों को निशुल्क भोजन भंडारा सतनाम प्रसादी प्याऊ जल वितरण कराते आ रहे हैं। संत खिलावन दास चतुर्वेदी पाटन विधान सभा क्षेत्र से गिरौदपुरी धाम के लिए पदयात्रा करते हुए छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के हृदय स्थल महादेव घाट रायपुरा से प्रकाशित प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव के मुख्य कार्यालय स्थल सतनाम गुरूद्वारा भवन में पहुंच अपने पदयात्री साथियों के साथ जोड़ा जैतखाम गुरू गद्दी आसान में मांथा टेक आशीर्वाद लेते हुए प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव को अपनी बात रखी।
गिरौदपुरी धाम मेला इस बार 18 से 20 मार्च 2021 तक आयोजित हैं। विभिन्न स्थानों पर समाज सेवक समिति द्वारा दूरस्थ स्थानों से आवागमन करने वाले संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों को निशुल्क भोजन भंडारा के साथ प्याऊ जल खीर पुडी प्रसाद फोहा वितरण किया जाता रहा हैं।
गिरौदपुरी धाम में विभिन्न स्थानों पर निशुल्क भोजन भंडारा प्याऊ जल वितरण कराते हुए संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों को अपने स्तर पर समाज सेवा करते हुए अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जाता रहा हैं।
No comments:
Post a Comment