पांच दिवसीय गुरू गद्दी पूजा संत समागम बाना में धर्मगुरू सौरभ साहेब ने शुभारंभ किया
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 13 मार्च 2021, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विधान सभा क्षेत्र आरंग के ग्राम बाना में 12 से 16 मार्च 2021 तक आयोजित पांच दिवसीय गुरू गद्दी पूजा संत समागम कार्यक्रम की प्रथम दिवस पर कल 12 मार्च 2021 को 4 बजे धर्मगुरू सौरभ साहेब भंडारपुरी धाम गुरूद्वारा के मुख्य आतिथ्य उनके कर कमलो आशीर्वाद से शुभारंभ की गई।
डिगेश्वर ब्रम्हे जय सतनाम युवा एकता संगठन बाना समस्त ग्रामवासियों तथा आस पास के विभिन्न ग्रामों से पहुंचे संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों ने डी जे बाजे और पंथी नृत्य आतिश बाजी शौर्य के साथ धर्मगुरू सौरभ साहेब का भव्य स्वागत अभिनंदन कर आशीर्वाद ली।
सतनाम संदेश यात्रा रोड सो करते हुए ग्राम बाना की बस्तियों में रैली निकाल मुख्य बस्ती अंदर स्थापित पुराने गुरू गद्दी जोड़ा जैत खाम में द्वीप प्रज्वलित कर धर्मगुरू सौरभ साहेब का अनेकों स्थल पर संत समाज सेवको महिलाओं पुरुषों द्वारा श्रीफल भेंट पुष्प माला अर्पित कर भव्य स्वागत की गई।
विशेष कर मुंगेली में पहुंचे सतनाम अखाड़ा द्वारा शौर्य शानदार प्रस्तुति दी गई।
मुख्य मार्ग से लगा सतनाम गुरूद्वारा भवन में आयोजित गुरू गद्दी पूजा संत समागम कार्यक्रम स्थल पहुंच धर्मगुरू सौरभ साहेब ने उपस्थित संत समाज को संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की बताएं सत मार्ग में चलने प्रेरित किया। संत गुरू घासीदास बाबा जी की सतोपदेश अमृतवाणी को आत्मसात कर मानव जीवन को सफल बनाने संबोधित कर कहा।
डिगेश्वर ब्रम्हे जय सतनाम युवा एकता संगठन के प्रमुख ने बताया की प्रति दिन समाज के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता को अलग अलग दिनों में उनके उद्बोधन में सद विचार रख समाज को जागृत करने संदेश देने के लिए उपस्थिति होने आमंत्रित की गई हैं।
विभिन्न स्थानों के संत समाज को आमंत्रित कर संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की सतोपदेश अमृतवाणी जीवन महिमा गाथा को जन जन तक प्रचार प्रसार करते हुए,समाज की दशा और दिशा पर प्रकाश डालते हुए सुधार सुझाव देने को लेकर एक मंच पर सभी को पांच दिवसीय गुरू गद्दी पूजा संत समागम कार्यक्रम आयोजन कर विशेष पहल की गई हैं। समापन दिवस 16 मार्च 2021 को आरंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं केबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जी को मुख्य अतिथि के रूप में विशेष तौर से सादर आमंत्रित की गई हैं।
सुबह शाम संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की सतनाम संदेश उपदेश अमृत वाणी जीवन महिमा गाथा को पंथी नृत्य गीत सत्संग मंगल भजन प्रवचन के माध्यम से प्रस्तुति किया जाता रहेगा।
विभिन्न स्थानों से आए संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों सामाजिक कार्यकर्ता वक्ता प्रवक्ता अतिथि गण के लिए भोजन भंडारा और ठहरने की उचित व्यवस्था संत समाज समस्त ग्राम वासियों बाना के द्वारा किया गया हैं।
उक्त कार्यक्रम में सुकदेव बंजारे प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा के खरोरा आरंग के संवाददाता शामिल हुए।
No comments:
Post a Comment