Friday, March 5, 2021

गोबर खरीदी और भुगतान पर गरमाया सदन मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का बहिर्गमन

गोबर खरीदी और भुगतान पर गरमाया सदन मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का बहिर्गमन


 शिवरतन शर्मा भाजपा विधायक भाटापारा ने मंत्री चौबे से पूछा कि गोबर खरीदी करने वाली एजेंसी कौन है, किन लोगों की नियुक्ति की गई है और किस मद से भुगतान किया गया है। इसके जवाब में मंत्री चौबे का कहना था कि पंचायतीराज अधिनियम के तहत समतियों का गठन ग्राम पंचायतों के माध्यम से किया गया है। इस जवाब पर भाजपा विधायक ने सदन को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए जोरदार तरीके से अपनी बात रखी। भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा का कहना है कि 90 फीसदी से ज्यादा समितियां ग्राम पंचायत की अनुशंसा के बिना ही बनाए गए हैं।

भुगतान को लेकर उठाए गए सवाल के जवाब में कृषि मंत्री ने कहा कि फरवरी 2021 के पूर्व ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से तो अब कृषि विभाग के माध्यम से गोबर का भुगतान किया जा रहा है। इस शिवरतन शर्मा ने दावे के साथ कहा कि 14 वें और 15 वें वित्त आयोग की राशि से भुगतान के लिए पंचायतों पर दबाव बनाया जा रहा है, जो कि ग्राम पंचायत के विशेषाधिकार का हनन है। योजना मद के सवाल पर कृषि मंत्री सदन को पूरी तरह से संतुष्ट नहीं कर पाए, जिसकी वजह से विपक्ष ने पहले तो सदन के भीतर जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, उसके बाद वाॅक आउट कर दिया।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts