विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला की बैठक में शामिल हुए
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सारंगढ़। 29 मार्च 2021, श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े विधायक सारंगढ़ एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ अपने क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला के जीवन दीप समिति की बैठक में शामिल हुए।
उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेकर शासन की जनहित कल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ लोगों तक पहुंचाने को कहा। इस अवसर पर अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री चौबे,बी.एम.ओ.पाणीग्राही,जनपद पंचायत अध्यक्ष तारा शर्मा,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद पटेल,विधायक प्रतिनिधि कन्हैया सारथी,जिला पंचायत सदस्य विलास सारथी,विधायक प्रतिनिधि एवं उपाध्यक्ष जनपद पंचायत सारंगढ़ गनपत जांगड़े,सालिकराम नायक,मनोहर नायक,नित्या पटेल,भवानी इजारेदार,बंटी साहू,सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।
No comments:
Post a Comment