Saturday, March 13, 2021

गिरौदपुरी धाम मेला विभिन्न स्थानों से अभी से पदयात्री पहुंच रहे हैं

गिरौदपुरी धाम मेला विभिन्न स्थानों से अभी से पदयात्री पहुंच रहे हैं
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा खरोरा। 14 मार्च 2021, छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जन्म कर्म भूमि गिरौदपुरी धाम मेला नजदीक आते ही संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटक गण हाथों में सफेद ध्वज सफेद वस्त्र धारण कर खाली पांव पदयात्रा करते पहुंचने सैकड़ों हजारों किलो मीटर दूर से निकल पड़े हैं।
आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह ग्राम पंचायत खम्हरिया विधान सभा क्षेत्र पाटन जिले दुर्ग से प्रति वर्ष के भांति इस वर्ष भी 18 से 20 मार्च 2021 तक त्रिदिवसीय वार्षिक गुरू दर्शन मेला गिरौदपुरी धाम के लिए पदयात्रा करते हुए निकल पड़े हैं। प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा संवाददाता ने खरोरा पास ग्राम मांठ  पहुंच मार्ग में उन लोगो से चर्चा कर जानकारी प्राप्त किया। ग्राम पचपेड़ी विधान सभा क्षेत्र पाटन निवासी समर्पित समाज सेवी संत खिलावन दास चतुर्वेदी ने बताया कि वे अपने साथ पाटन दुर्ग जिले के सैकड़ों लोगों के साथ 2000 से निरंतर पदयात्रा करते हुए गिरौदपुरी धाम मेला आयोजन में सम्मिलित हो संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की गुरू गद्दी जोड़ा जैत खाम आसान में मांथा  टेक आशीर्वाद लेते हैं।
इसके अलावा प्रति वर्ष रायपुर बलौदाबाजार मुख्य मार्ग भैंसा स्कूल में गिरौदपुरी धाम मेला पहुंचने वाले संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों को निशुल्क भोजन भंडारा प्याऊ जल वितरण भी करते आ रहे हैं।
उनके साथ में प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा के पाटन विधान सभा क्षेत्र संवाददाता पुनीत राम धृतलहरे भी पदयात्रा में प्रति वर्ष के भांति सम्मिलित होते हुए गिरौदपुरी धाम मेला में पहुंचने निकल पड़े हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न स्थानों से संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों द्वारा सफेद ध्वज सफेद वस्त्र धारण कर संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की और सतनाम की जय घोष करते हुए पदयात्रा करते हुए गिरौदपुरी धाम के लिए निकल पड़े हैं।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts