शास.उच्च.माध्य.विद्यालय कोसीर में अधिक ऑनलाइन क्लास लेने के लिए राजकुमार जांगड़े प्रमाण पत्र दे सम्मानित की गई
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सारंगढ़। 26 मार्च 2021, पिछले सत्र से स्कूल बंद होने के कारण ऑनलाइन कक्षा को बढ़ावा देने हेतु छत्तीसगढ़ शासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा प्रयास किया गया था। सभी कक्षाओं को ऑनलाइन कक्षा लेने के लिए विवेक्स एवं गूगल डाक की सहारा से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को पढ़ाया जाता था । इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसीर के राजकुमार जांगड़े व्याख्याता अंग्रेजी को विद्यालय में सबसे अधिक ऑनलाइन क्लास लेने के लिए संकुल कोसीर के माध्यम से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । राज कुमार जांगड़े राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी हैं । राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्य करते हुए पढ़ाई के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देता है । विद्यार्थियों को कैरियर मार्गदर्शन भी कराते हैं । संस्था के प्राचार्य एस.पी.भारती द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । भविष्य में पढ़ाई को अधिक ऊंचाई तक ले जाने हेतु शुभकामनाएं प्रदान किए। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गोल्डी लहरे द्वारा भी बधाई दी गई हैं । सभी विद्यार्थियों ने खुशी जाहिर की है अपने शिक्षक के साथ प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए ।
No comments:
Post a Comment