Tuesday, March 9, 2021

जिला पंचायत अध्यक्ष पटेल एवं कलेक्टर सिंह ने जल जीवन मिशन प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना

जिला पंचायत अध्यक्ष पटेल एवं कलेक्टर सिंह ने जल जीवन मिशन प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायगढ़। 10 मार्च 2021,अध्यक्ष जिला पंचायत निराकार पटेल, कलेक्टर भीम सिंह ने कलेक्टोरेट कैम्पस से जल जीवन मिशन प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किये। यह प्रचार रथ पूरे माहभर जिले का भ्रमण करते हुये गांव-गांव में लोगों को योजना के साथ जल संरक्षण का संंदेश देगा। इस मौके पर ए.डी.एम. राजेन्द्र कटारा, सी.ई.ओ. जिला पंचायत सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी,नगर निगम आयुक्तत पाण्डेय, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के ईई संजय सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले के सभी 1407 गांवों में हर घर को नल से जल दिये जाने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। जल जीवन मिशन अंतर्गत 66 रेट्रोफिटिंग, 68 सिंगल विलेज योजना एवं 279 सोलर आधारित नल-जल योजनाओं के जरिये लगभग 30 हजार 438 घरों में नल कलेक्शन प्रदान किये जायेंगे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा इसके लिये चरणबद्ध तरीके से कार्य प्रारंभ कर दिया है। पहले चरण के 85 करोड़ 45 लाख रुपये के कार्यों के लिये टेंडर जारी कर दिये गये है।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts