*THE जोगी फ़िल्म में प्रदेश के उभरते हुए कलाकारों को मिलेगा स्थान-दीपक मिरी*
*प्रेरणादायक होगा यह फ़िल्म*
*रायपुर:*- छालीवुड फ़िल्म का एक जबरदस्त धमाका" the जोगी " बहुत जल्द प्रदेशवासियों के बीच होगी। फ़िल्म यूनिट के संचालक दीपक मिरी ने बताया कि the जोगी फ़िल्म का जो दृश्यांकन होगा यह बहुत ही प्रेरणादायक होगा,इसमे प्रदेश के कला के क्षेत्र में उभरते हुए ,तथा इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले कलाकारों को स्थान मिलेगा। फ़िल्म जगत की दुनिया मे अब छत्तीसगढ़ प्रदेश भी अब पीछे नही रहेगा।फ़िल्म हब के रूप हमारे प्रदेश को विकसित करने की जरूरत है।राजश्री सिनेमा स्टूडियो के निर्देशन में बनने वाले the जोगी फ़िल्म के ऑडिशन में लोगों की उत्सुकता ने इस बात को साबित कर दिया है कि यह फ़िल्म सुपर हिट होगा।प्रदेश की सामाजिक ,राजनैतिक ,धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों से प्रेरित इस फ़िल्म में "जीवन मे तमाम् कठिनाइयों के बीच संघर्ष कर सफलता की मुकाम हासिल करने की एक नई इबारत लिखी जाएगी ,जो खासकर उन युवाओं के लिए प्रेरणा देगी ,जो जीवन मे कुछ करने का सपना देखते हैं।
No comments:
Post a Comment