20 वर्षो से निरंतर पदयात्रा कर गिरौदपुरी धाम मेला पहुंचते और निशुल्क भोजन भंडारा आयोजन करते हैं खिलावन दास चतुर्वेदी की समिति सतनामी समाज पाटन से।
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा पाटन दुर्ग। 23 फरवरी 2021, खिलावन दास चतुर्वेदी समाज सेवा में निरंतर सहभागिता सुनिश्चित करते रहे हैं।
वे दुर्ग जिले के विधान सभा क्षेत्र पाटन के मूल निवासी हैं। पाटन क्षेत्र छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की गृह ग्राम विधान सभा में आते हैं।
जहां से खिलावन दास चतुर्वेदी विभिन्न आर्थिक विषम परिस्थितियों को सामना करते हुए अपने स्तर पर समर्पित सहयोगी कर्मठ समाज सेवक के साथ मिल कर सतनाम प्रचार प्रसार करते हुए अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं। इनका जन्म 15 जून 1970 ग्राम पचपेड़ी थाना भिलाई 3 तहसील पाटन जिला दुर्ग में हुए हैं,जो निरंतर 2001 से आज पर्यन्त तक अपने ग्राम से पदयात्रा करते हुए छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जन्म कर्म तपो महिमा परम पावन भूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित त्रिदिवसीय वार्षिक गुरू दर्शन मेला में पहुंचते हैं।
पचपेड़ी सतनामी सेवक संघ पाटन पंजीयन क्रमांक 34658 के अध्यक्ष पद को सुशोभित करते हुए प्रति वर्ष त्रिदिवसीय वार्षिक गुरू दर्शन मेला आयोजन गिरौदपुरी धाम के अवसर में निशुल्क सतनाम प्रसादी वितरण भोजन भंडारा करते हैं। गिरौदपुरी धाम मुख्य बलौदाबाजार रायपुर मार्ग के विभिन्न स्थानों पर आवागमन करने वाले संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों को निशुल्क भोजन प्याऊ जल की सुव्यस्था भी करते आ रहे हैं। समय वर निरंतर सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक जन जागृति कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से जुड़ कर सफलता पूर्वक अपने स्तर पर समर्पित भाव से कार्यक्रम आयोजन करते आ रहे हैं। जिसमें विशेष सहयोगी के रूप में समिति के उपाध्यक्ष गौकरण भारती,सचिव हेमंत कुमार कुर्रे,कोषाध्यक्ष बलराम कुर्रे,सह सचिव पुनित धृतलहरे,संरक्षक कृष्णा नेवरे,कुंवर सिंह भारती, सदस्य देववरत चतुर्वेदी,रामाधार डहरिया,उमेंदा बांधे,रेलवे नारंग, ब्यास बांधे आदि सदस्य गण अपने साथियों के साथ एक जुट हो कर अध्यक्ष खिलावन दास चतुर्वेदी सतनाम संदेश उपदेश को जन जन तक पहुंचाने सार्थक प्रयास करते आ रहे हैं।
इस बार 18 से 20 मार्च 2021 तक आयोजित त्रिदिवसीय वार्षिक गुरू दर्शन मेला गिरौदपुरी धाम में निशुल्क भोजन भंडारा प्याऊ जल व्यवस्था करने जन सहयोग मार्गदर्शन लेते हुए तैयारियों में जुटे हुए हैं।
आज सतनाम चौक मोतीपुर मुख्यमंत्री श्री बघेल के गृह ग्राम कुरूदडीह ग्राम पंचायत खम्हरिया प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव की जिला दुर्ग कार्यालय सतनाम गुरूद्वारा भवन पहुंच मार्ग में खिलावन दास चतुर्वेदी और उनके सहयोगियों समिति के सदस्य गणों से मुलाकात कर विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा हुई।
पाटन क्षेत्र के संवाददाता पुनीत राम धृतलहरे ने सौजन्य भेंट कर सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों के साथ आगामी माह में संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जन्म कर्म भूमि गिरौदपुरी धाम मेला तैयारियों को लेकर चर्चा किया।
No comments:
Post a Comment