Monday, February 22, 2021

ग्राम पंचायत अमलेश्वर विधान सभा क्षेत्र पाटन में भव्य मंडई मेला का आयोजन

अमलेश्वर पाटन में मंडई मेला का आयोजन

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा पाटन। 21 फरवरी 2021,जिला दुर्ग के विधान सभा क्षेत्र पाटन के बड़ा ग्राम पंचायत अमलेश्वर में आज मंडई मेला प्रति वर्ष के भांति आयोजित किए गए हैं।
जिसमें यादव समाज के द्वारा सांस्कृतिक पारंपरिक राउत नृत्य करते हुए पूरे ग्राम की मोहल्लों चौंक बाजार प्रमुख स्थलों में अपने करतब दिखाते हुए नृत्य गायन वादन किया जाता हैं।
ग्राम में मुख्य बाजार चौंक स्थल पाटन मार्ग पर विभिन्न दुकानें झुलो सहित अनेकों हाट बाजार के रूप में सुसज्जित आकर्षण का केंद्र बिंदु बना हुआ हैं।
सरपंच कु.नंदनी पोषु पठारी,सचिव बलदाऊ गेंडरे सहित समस्त पंच गण ने प्रति वर्ष के भांति आयोजित होने वाले मंडई मेला के अवसर पर समस्त ग्राम वासियों को अपने ओर से कुशल नेतृत्व आयोजन के लिए सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की गृह ग्राम कुरूदडीह ग्राम पंचायत खम्हरिया से अमलेश्वर ग्राम पंचायत उनके विधान सभा क्षेत्र पाटन से लगे हुए हैं।
मंडई मेला में आस पास के विभिन्न स्थानों से यादव समाज के लोग राउत नृत्य गायन वादन और अपने स्तर पर करतब दिखाने एकत्र होकर अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं।
अत्यंत उत्साह पूर्वक आस पास के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोग मंडई मेला में शामिल हो अपने सह परिवार सहित आनंद ले रहे हैं।
खाद्य सामग्री सब्जी कपड़े सहित विभिन्न स्थानों पर दुकानें सजी हुई हैं।
लोग ईधर से उधर घूम कर मनोरंजन करते हुए खुशियों से भरा पल अपनों के साथ व्यतीत करते नजर आ रहे हैं। 

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts