Sunday, February 21, 2021

सत संदेश सत्संग समिति अमृतकुण्ड धाम गिरौदपुरी में संत समागम सत्संग कार्यक्रम संपन्न।

सत संदेश सत्संग समिति अमृतकुण्ड धाम गिरौदपुरी में संत समागम सत्संग कार्यक्रम संपन्न।
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 21 फरवरी 2021,  छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जन्म,कर्म,तपो,महिमा परम पावन भूमि गिरौदपुरी धाम के सत संदेश सत्संग समिति अमृत कुण्ड धाम द्वारा प्रति माह के द्वितीय रविवार को एक दिवसीय संत समागम सत्संग सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया जाता रहा हैं। जिसका विगत दिनों 14 फरवरी 2021 को सुबह से प्रारम्भ होकर रात्रि तक संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जीवन महिमा गाथा सतोपदेश अमृतवाणी को गीत नृत्य सत्संग मंगल भजन संगीत प्रवचन के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने प्रचार प्रसार किया जाता रहा।
विशेष रूप से इस बार सत के चमत्कार चौका पार्टी ग्राम कोटमीसोनार तहसील अकलतरा जिला जांजगीर चांपा के संत कुमार धैर्य,राज कुमार कांत,चंद राम खांडे,पन्ना लाल टंडन,तुलसी राम बंजारे,उनके साथियों की प्रस्तुति सहरानीय रहा।
अमृत कुण्ड धाम के जोड़ा जैतखाम गुरू गद्दी आसान की पूजा गुरू वंदना स्तुति आरती कर कार्यक्रम प्रारंभ की गई। सुबह से शाम संध्या समय रात्रि तक साप्ताहिक अवकाश रविवार होने से विभिन्न स्थानों से संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों का आवागमन होता रहा था। अमृत कुण्ड धाम की निर्मल जल पावन कर गुरू गद्दी जोड़ा जैतखाम आसान में सभी मांथा टेक आशीर्वाद लेते हुए सत संदेश सत्संग समिति अमृत कुण्ड धाम में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित भी करते रहे थे। उपस्थित और विभिन्न स्थानों से आवागमन करने वाले संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों के लिए निशुल्क सतनाम प्रसादी वितरण प्याऊ जल की व्यवस्था उक्त समिति द्वारा किए जाते रहे हैं।
समिति के अध्यक्ष डमरू लाल दिवाकर, उपाध्यक्ष रामेश्वर महिपाल,सचिव जीवमंगल सिंह टंडन, सह सचिव योगानंद प्रेमी,कोषाध्यक्ष जनक राम खांडेकर, सदस्य गण में विश्राम प्रसाद सायतोड़े, धना राम रात्रे, धनसाय दिव्यकार, ईश्वर प्रसाद टंडन, विनोद कुमार मनहर,संत कुमार धैर्य,राम जी शास्त्री,नारायण बर्मन, सहित महिला सामाजिक कार्यकर्ता सदस्य सत संदेश सत्संग समिति अमृत कुण्ड धाम गिरौदपुरी के पदाधिकारी गण विशेष रूप से उपस्थित रहे थे। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टाटीबंध से सतनामी समाज के अध्यक्ष दीनदयाल बंजारे,संत गोपाल,व उनके साथियों समिति के सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता विशेष रूप से सम्मिलित हुए।
गिरौदपुरी धाम ही छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा हिस्सा आकर्षण का और जन आस्था विश्वास का केंद्र बिंदु वनांचल क्षेत्र के साथ ही विशेष दर्शनीय पर्यटन स्थल के रूप में प्रथम प्रसिद्ध माना और देखा जाता रहा हैं। यहां देश विदेश छत्तीसगढ़ प्रदेश भर से विभिन्न स्थानों से संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों का प्रति दिन हजारों सैकड़ों की संख्या में आवागमन होता रहता हैं। इसके अलावा प्रति वर्ष त्रिदिवसीय वार्षिक और अर्धवार्षिक भव्य गुरू दर्शन मेला आयोजन होता रहा हैं।
इस वर्ष आगामी 18 से 20 मार्च 2021तक आयोजित सुनिश्चित की गई हैं। जिसकी तैयारी चल रहे हैं शासन प्रशासन द्वारा विभिन्न विभगों की अधिकारियों कर्मचारियों को सुव्यवस्थित ढंग से गुरू दर्शन मेला आयोजन में सहयोग करने दिशा निर्देशों के साथ जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। सभी अपने - अपने स्तर पर संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों की सुविधा के लिए जुटे हुए हैं। छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जन्म कर्म तपो महिमा परम पावन भूमि गिरौदपुरी धाम ही छत्तीसगढ़ में ऐसा विशाल भव्य त्रिदिवसीय वार्षिक गुरू दर्शन मेला आयोजन होता है। जहां बिना आमंत्रित और खर्च कर विभिन्न कार्यक्रमो की आयोजन किए बैगर देश विदेश छत्तीसगढ़ प्रदेश भर से विभिन्न स्थानों से संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों का आवागमन अपार आस्था विश्वास लिए गिरौदपुरी धाम आवागमन करते रहते हैं।
अन्य छत्तीसगढ़ के विभिन्न पर्यटन दर्शनीय स्थल पर विभिन्न स्तर पर समय वर आयोजन मेले में कई लाखो करोड़ों रुपए खर्च कर संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों को आमंत्रित कर उनके आवागमन की सभी खर्च उठाते हुए सम्पन्नता कराने में मदद करते रहे हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य की शान स्वाभिमान आन बान कहे जाने वाले संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जन्म कर्म भूमि गिरौदपुरी धाम में दिल्ली की कुतुंब मीनार से भी ऊंचा भव्य जैतखाम निर्मित छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किए गए हैं। जिसको देखने और संत गुरू घासीदास बाबा जी की गुरू गद्दी में मांथा टेक आशीर्वाद लेने देश विदेश छत्तीसगढ़ प्रदेश भर से संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों का आवागमन होता रहता हैं।
सत संदेश सत्संग समिति अमृत कुण्ड धाम गिरौदपुरी तहसील कसडोल जिला बलौदाबाजार द्वारा प्रति माह के द्वितीय रविवार को संत समागम सत्संग सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया जाता रहा हैं। वार्षिक गुरू दर्शन मेला में भी निशुल्क भंडारा संचालित कर उपस्थित संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों को सतनाम प्रसादी वितरण प्याऊ जल की व्यवस्था करती रही हैं। उक्त जानकारी समिति के सदस्य मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार घृतलहरे ने प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा को दी।

  
  

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts