Monday, February 22, 2021

जांजगीर-चांपा कलेक्टर ने अमीता को शुभकामना देते हुए प्रदान की चेक : अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलीमंजारो के पर्वतारोहण के लिए चांपा की अमीता का चयन


जांजगीर-चांपा  कलेक्टर ने अमीता को शुभकामना देते हुए प्रदान की चेक : अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलीमंजारो के पर्वतारोहण के लिए चांपा की अमीता का चयन

 प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा जांजगीर-चांपा 22 फरवरी 2021,कलेक्टर श्री यशंवत कुमार ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलीमंजारो के पर्वतारोहण के लिए चयनित चांपा निवासी कुमारी अमिता श्रीवास को शुभकामनाए देते हुए सहायता राशि का चेक प्रदान किया। कलेक्टर ने अमिता से चर्चा करतें हुए उनके साहसिक कार्य की तारीफ की और निरंतर मेहनत के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान अटल बिहारी बाजपेयी ताप विद्युत गृह मड़वा के चीफ इंजीनियर श्री एच एन कोसरिया उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि पर्वतारोही प्रशिक्षण के लिए सीएसआर मद से अटल बिहारी बाजपेयी ताप विद्युत गृह मड़वा, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कम्पनी द्वारा कुल 2 लाख 70 हजार 795 रूपये प्रदान किया गया है। 

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts