प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 22 फरवरी 2021, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने रायपुर नगर निगम द्वारा आयोजित तुहंर सरकार तुहंर द्वार कार्यक्रम की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि इसके लिये महापौर,सभापति,एमआईसी सदस्य गण, पार्षद गण,अधिकारी,कर्मचारी बधाई के पात्र है। महापौर के नेतृत्व में नगर निगम रायपुर नायक फिल्म की तरह ऑन द स्पाट फैसला लेकर लोगों की समस्याएं सुनी जा रही है और उसका त्वरित निराकरण किया जा रहा है। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि जब 1985 में स्व.श्री मोतीलाल वोरा अविभाजित म.प्र.के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने पूरे अविभाजित मध्यप्रदेश में आपकी सरकार,आपके द्वार, आयोजन प्रारंभ किया था। इसी प्रकार महापौर ने रायपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डो में तुहंर सरकार तुहंर द्वार कार्यक्रम प्रारंभ किया है जो आगे जारी रहना चाहिए।मंत्री डॉ.डहरिया ने नगर निगम जोन 6 के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 61 के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन मठपुरैना के प्रांगण में लगाए गए समाधान शिविर में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि तुहंर सरकार तुहंर द्वार के माध्यम से सभी 70 वार्डो में जाकर लोगों की समस्याएं प्रत्यक्ष सुनकर निदान किया जा रहा है। लोगां को घर पहुंच सेवा देना बहुत सराहनीय कार्य है। मंत्री डॉ. डहरिया ने मंच से रायपुर नगर पालिक निगम को रायपुर शहर के विकास कार्यों के लिए 20 करोड़ रुपए का अनुदान देने की घोषणा की। जल विभाग अध्यक्ष सतनाम सिंह पनाग के अनुरोध पर मंत्री डॉ.डहरिया ने कहा कि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग न सिर्फ भाठागांव के साबुन डबरा के सौंदर्यीकरण के लिये राशि देगा बल्कि आवश्यकता के अनुरूप प्रस्ताव मिलने पर पूरे शहर के डबरों का सौंदर्यीकरण हेतु राशि नगर निगम को उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुक्तिधाम कब्रिस्तान के सौंदर्यीकरण हेतु प्रस्ताव देने पर इस चालू वित्त वर्ष में राशि उपलब्ध कराई जाएगी। मंत्री डॉ.डहरिया ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाना चाहिए। उन्होंने रायपुर नगर निगम की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य देश में लगातार दूसरे साल पहले नंबर पर रहा है। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का कार्य छत्तीसगढ में बहुत अच्छे से किया जा रहा है। ओडीएफ डबल प्लस में भी छत्तीसगढ़ देश में पहला रहा है। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई-दीदी क्लीनिक के माध्यम से निःशुल्क इलाज की सुविधा दी जा रही है। महापौर श्री् एजाज ढ़ेबर ने मंत्री डॉ.डहरिया को बताया कि नगर निगम द्वारा तुहंर सरकार तुहंर द्वार में 27 दिनों में 54 वार्डो में 30 हजार से अधिक लोगां की समस्याओं का निदान बिना आवेदन लिए किया जा चुका है। मंत्री डॉ.डहरिया ने अन्नपूर्ण सोनकर,धन्नू सोनकर,अंजू तिवारी,ज्योति प्रधान, कुमुदनी देवांगन को नगर निवेश विभाग जोन 6 द्वारा शिविर में तत्काल स्वीकृत भवन अनुज्ञा, दिब्यांग श्री हेमंत कुमार पटेल को समाज कल्याण विभाग की ओर से बैसाखी प्रदान की। जोन 5 एवं जोन 6 में लगाए गए शिविर में प्राप्त कुल 1818 आवेदनों का निराकरण करने प्रशासनिक कार्यवाही की गई। इस दौरान महापौर श्री एजाज ढेबर, सभापति श्री प्रमोद दुबे, आयुक्त श्री सौरभ कुमार, एमआईसी सर्वश्री सुन्दर जोगी, सतनाम सिंह पनाग, अजीत कुकरेजा,आदि उपस्थित थे।
Monday, February 22, 2021
मंत्री डॉ.डहरिया ने की तुहंर सरकार तुहंर द्वार की प्रशंसा : मठपुरैना के शिविर में हुए शामिल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
चुनिंदा पोस्ट
सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप
रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...
Popular Posts
-
मुंगेली कलेक्टर ने की पथरिया के विभिन्न गांवों का दौरा प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा मुंगेली। 5 मार्च 2021, कलेक्टर पी.एल. एल्मा ने की अपने ...
-
हौसलों की ऊंची उड़ान AVM स्टुडियो खमतराई रायपुर के सृजनकर्ता संतोष कुर्रे प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा जांजगीर चांप...
-
स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सा परिचर्या नियम पुस्तक की विमोचन किया प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 31 जुलाई 2021, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा ...
-
लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और विकास कार्यों से लाभान्वित करना हमारी प्राथमिकता: मंत्री डॉ.डहरिया प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग । ...
-
सूरजपुर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सूरजपुर। 24 मई 2021, छत्त्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्...
-
कोविड 19 से बचाव और रोकथाम में राज्य शासन के साथ कांधे से कांधा मिलाकर सामाजिक संगठन करेंगे सहयोग प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 7 अप्रैल 20...
-
गौ सेवा आयोग अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य पहुंचे सिरकट्टी आश्रम,कथा पाठ का किया श्रवण प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 10 फरवरी 2021, गरियाबंद ...
-
अवैध उत्खनन को लेकर खनिज विभाग ने मारे छापे 15 ट्रेलर 1 हाइवा जप्ती होने से तस्करों में मचा हड़कंप प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायगढ़। 8 अप्रैल 202...
-
शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय भानसोज में 75 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाई गई प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 16 अगस्...
-
देश की प्रगति का जिम्मा युवाओं पर राज्यपाल सुश्री उइके प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 7 फरवरी 2021, किसी भी देश की प्रगति का जिम्मा उनकी य...
No comments:
Post a Comment