Sunday, February 28, 2021

संत समागम गुरू दर्शन मेला कुर्रू और सेतगंगा में संपन्न

संत समागम गुरू दर्शन मेला कुर्रू और सेतगंगा में संपन्न

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा मुंगेली। 28 फरवरी 2021,
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा। छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की सतोपदेश अमृतवाणी को जन जन तक पहुंचाने विभिन्न स्थानों पर छत्तीसगढ़ प्रदेश भर में संत समागम गुरू दर्शन मेला का आयोजन किया जाता रहा हैं।
प्रति वर्ष के भांति इस बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के न्यू राजधानी नया रायपुर से लगा ग्राम पंचायत कुर्रू में संत समागम गुरू दर्शन मेला का 9 वर्ष 22 से 23 फरवरी 2021 को दो दिवसीय भव्य सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया गया था।
जो न्यू राजधानी नया रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के बाद भव्य दूसरे स्थान पर सतनाम पंथ के अनुयायायिओं के नेतृत्व में आयोजित की जाती रही हैं।
जिनमें आस पास और विभिन्न स्थानों से संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों का आवागमन होता रहा।
मंच पर संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जीवन महिमा चरित्र पर आधारित सतनाम संदेश उपदेशों को पंथी नृत्य गीत सत्संग भजन आरती पूजा प्रवचन के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने प्रचार प्रसार करते हुए सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते रहे।
23 फरवरी 2021 को संध्या से पहले भव्य जोड़ा जैतखाम में संत समाज के गरिमामय उपस्थिति में झण्डा रोहन किया गया। प्रति वर्ष के भांति इस बार भी गुरू दर्शन मेला आयोजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मुंगेली जिले की ग्राम सेतगंगा में प्रति वर्ष के भांति त्रिदिवसीय संत समागम गुरू दर्शन मेला 25 से  27 फरवरी 2021 तक आयोजित की गई थी।
जिनमें विभिन्न स्थानों से संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों ने पहुंच संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की गुरू गद्दी जोड़ा जैतखाम आसान में मांथा टेक आशीर्वाद ली। अन्तिम दिनों में जोड़ा जैतखाम में झण्डा रोहन कर संत समागम गुरू दर्शन मेला का समापन की गई। 

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts