प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायगढ़। सारंगढ़ स्थानीय नगर के नगर पालिका परिषद की पहल पर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी के अथक प्रयास व विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े की निवेदन पर,सतनामी विकास परिषद के मंत्री से मुलाकात से शहर के पुष्प वाटिका,संत गुरु घासीदास ज्ञान स्थली सारंगढ़ के विकास हेतु छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय निकाय मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया द्वारा 52 लाख रुपए के विविध कार्यों की स्वीकृति छ.ग. शासन की ओर से नगर पालिका सारंगढ़ को दी गई हैं । नगर पालिका परिषद द्वारा विधिवत निविदा निकाल , उक्त कार्य के लिए मंत्री के अनुशंसा पर विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े के द्वारा भूमि पूजन और शिलान्यास गरिमामय वातावरण में किया गया ।
उल्लेखनीय हो कि भूमि पूजन का शुभारंभ लोकप्रिय विधायक उत्तरी गनपत जाँगड़े के द्वारा विधिवत किया गया। सतनाम समाज के सामाजिक गुरु के द्वारा विधि विधान से पूजा संपन्न करा,विकास कार्यों का भूमि पूजन करवाया गया। साथ ही साथ उक्त कार्य के शिलालेख का शिलान्यास यशस्वी विधायक उत्तरी गनपत जाँगड़े के द्वारा किया गया । उक्त कार्यक्रम के साक्षी नगर सरकार के प्रथम नागरिक अमित अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष , पदमा मनहर अनु.जाति महिला आयोग सदस्य,मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह,अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अरुण मालाकार ,पंडित सूर्य कुमार तिवारी ,जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े ,सतनामी विकास परिषद के अध्यक्ष देव कोशले, नगरपालिका उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह बरगाह , नगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी , पार्षद रामनाथ सिदार , सुकृत, मनोज जायसवाल , पार्षद जायसवाल , समाजसेवी अजय बंजारे ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुरूषोत्तम साहू,पत्रकार राजेश यादव , सरिता गोपाल ,सरिता मल्होत्रा, के साथ ,नगर के गणमान्य नागरिक भारी संख्या में उपस्थित रह , इस भूमि पूजन और शिलान्यास के साक्षी बने ।

No comments:
Post a Comment