Thursday, February 25, 2021

घिकुडिया अहिवारा में सत नमायान नौ दिवसीय कार्यक्रम में शामिल हुए प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा के संपादक व संवाददाता

घिकुडिया अहिवारा में सत नमायन नौ दिवसीय कार्यक्रम में शामिल हुए प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा के संपादक व संवाददाता
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा दुर्ग। 25 फरवरी 2021 को दुर्ग जिले के विधान सभा क्षेत्र अहिवारा के ग्राम घिकुडिया में प्रति वर्ष के भांति इस बार 18 से 26 फरवरी 2021 तक नौ दिवसीय छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की सत नमायन आयोजित कार्यक्रम में प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा के संपादक श्रवण कुमार घृतलहरे और पाटन संवाददाता पुनीत राम धृतलहरे
शामिल हुए। उन्हे श्रीफल साल भेंट कर सम्मानित कर स्वागत आवभगत की गई। संपादक श्रवण कुमार प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर कार्यक्रम में पहले से आमंत्रित किए गए थे, विभिन्न स्थानों से आवागमन करते जिले की भ्रमण करते हुए आज उक्त कार्यक्रम में शामिल हो वहां के सतनामी समाज के प्रबुद्ध जनों सामाजिक कार्यकर्ता लोगों से मिल विभिन्न सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक विकास उत्थान कार्य को लेकर विशेष चर्चा भी किया।
सभी ग्राम वासियों आयोजक गण को सफल बनाएं रखने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।
कार्यक्रम में मुख्य प्रवचन कर्ता अमर गुरू ज्ञानी ग्राम पंदर पाटन के द्वारा उपस्थित ग्राम वासियों और विभिन्न स्थानों से आवागमन कर पहुंचे संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों को संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की सतोपदेश अमृतवाणी जीवन महिमा चरित्र को प्रवचन करते हुए संबोधित किया जाता रहा था।
जिसे सभी एकाग्र चित होकर श्रवण कर रहे थे।
प्रथम दिवस गुरू गद्दी आसान स्थापना जोड़ा जैतखाम की पूजा अर्चना करते कार्यक्रम की शुरवात की गई।
दूसरे दिन से सुबह शाम तक ग्राम वासियों सतनामी समाज के अलावा विभिन्न समाज के महिलाओं पुरुषों द्वारा अपने श्रद्धा अनुरूम अन्न कूट चावल दाल फल सब्जी श्रीफल नगद राशि देकर अपने स्तर पर समर्पित भाव से गुरू दर्शन संत समागम नौ दिवसीय भव्य सत नमायन कार्यक्रम को सफल बनाने में अपार आस्था विश्वास दिखाते हुए सहयोग की भावना जागृत किया जाता रहा। आगरदास, सागर दास,मान दास सहित सतनामी समाज और सरपंच की सहयोग से विभिन्न स्थानों से आवागमन करने वाले संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों को निशुल्क भोजन भंडारा आयोजन कर सतनाम प्रसादी ग्रहण कराया जाता रहा। जगतगुरू रूद्र कुमार जी कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक अहिवारा जिनके गृह विधान सभा क्षेत्र के ग्राम घिकुडिया ऐसा स्थल है जहां लगातार इस बार तीसरे वर्ष भी भव्य  नौ दिवसीय संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की सत नमायन सामाजिक धार्मिक कार्यक्रम आयोजन किया गया हैं। प्रति दिन विभिन्न स्थानों से संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों संत गुरू घासीदास बाबा जी की जीवन महिमा चरित्र सतोपदेश अमृतवाणी को आत्मसात करने सैकड़ों की संख्या में पहुंचते रहें हैं। पूरे ग्राम और आस पास में जय सतनाम संदेश की जय घोष गूंज रही हैं।
सतगुरू घासीदास बाबा जी की संदेश महान, सभी मानव मानव एक समान की अमर सतनाम संदेश जन जन तक प्रचार प्रसार होता रहा हैं।
कल 26 फरवरी 2021 को सुबह से शाम रात्रि तक उक्त कार्यक्रम संचालित होता रहेगा उसके बाद समापन किया जाएगा। 

 

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts