Sunday, February 7, 2021

नीर भवन रायपुर में जगतगुरू रूद्र कुमार केबिनेट मंत्री की सानिध्य में आयोजित आगामी सतनाम संदेश यात्रा को लेकर रखे गए बैठक

नीर भवन रायपुर में जगतगुरू रूद्र कुमार केबिनेट मंत्री की सानिध्य में आयोजित आगामी सतनाम संदेश यात्रा को लेकर रखे गए बैठक।

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। आज 7 फरवरी 2021 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नीर भवन में कैबिनेट मंत्री जगतगुरु रूद्रकुमार जी के आदेशानुसार आगामी सतनाम संदेश यात्रा के सम्बंध में प्रदेश सतनामी समाज की पदाधिकारियों द्वारा बैठक आयोजित किया गया था। उपस्थित सभी पदाधिकारियों सामाजिक कार्यकर्ता ने संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की सतोपदेश अमृतवाणी को आत्मसात कर जन जन तक पहुंचाने संकल्पित हो कर अपने स्तर पर समर्पित भाव से अहम भूमिका निभाने की बात कही। पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में जगतगुरू रूद्रकुमार जी केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के सानिध्य में ऐतिहासिक सतनाम संदेश यात्रा चलाई जा रही हैं। 
जिसके तैयारी सुव्यवस्था उपलब्ध को लेकर विभिन्न गतिविधियों पर अपने अपने विचार रखते हुए समाज में एकजुटता बनाएं रखने पर सहमति जताई गई।
 बैठक में मुख्य रूप से केबिनेट मंत्री जगतगुरू रूद्र कुमार जी के प्रवक्ता डॉ.एम.के.कौशल, रायपुर के जिलामहंत संत सारंग,उमा प्रसाद जोशी,महंत मनीष बंजारे,दीपक मिरी,चन्द्रशुभम बंजारे, आदि सतनामी समाज के विभिन्न स्थानों से पहुंचे बुद्धिजीवी सामाजिक कार्यकर्ता गण सम्मिलित रहे थे ।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts