Sunday, February 7, 2021

सुश्री शकुंतला साहू संसदीय सचिव एवं कसडोल विधायक के जन्मदिन पर लगा सरकारी अधिकारियों की ड्यूटी

सुश्री शकुंतला साहू संसदीय सचिव एवं कसडोल विधायक के जन्मदिन पर लगा सरकारी अधिकारियों की ड्यूटी 

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 7 फरवरी 2021,

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 7 फरवरी 2021, सांसद और विधायकों को सरकार की ओर से तमाम सुविधाएं दी जाती है। लेकिन कसडोल विधायक और सांसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू तो सरकारी ढांचे का उपयोग अपने निजी काम के लिए करने से भी पीछे नहीं हट रही हैं। छत्तीसगढ़ में अपनी तरह का पहले मामले में संसदीय सचिव विधायक शकुंतला साहू के जन्मदिन पर जिले बलौदाबाजार के पलारी जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं। कार्यक्रम में जनपद पदाधिकारी,अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत सचिव और स्व-सहायता समूह के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। वहीं आयोजन की व्यवस्था के लिए सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। विधायक शकुंतला साहू का जन्मदिन कार्यक्रम सरकारी तौर पर मनाने का निर्णय जनपद पंचायत पलारी ने लिया है।                    रविवार को शकुंतला साहू के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए जनपद पंचायत सीईओ ने बकायदा लिखित आदेश जारी किया,और इसमें एसडीओ से लेकर भृत्य तक को जिम्मेदारी दी गई हैं।आदेश की प्रतिलिपि बलौदाबाजार-भाटापारा के डिप्टी डायरेक्टर पंचायत को भेजी गई है। आदेश में यह कहा गया कि संसदीय सचिव और विधायक शकुंतला साहू का जन्मदिवस कार्यक्रम रविवार को दोपहर जनपद पंचायत पलारी के कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में जनपद पदाधिकारीगण,अधिकारी,कर्मचारी,पंचायत सचिव और स्वसहायता समूहों के सदस्यों को आमंत्रित किए गए। कुल मिलाकर 5 सौ लोगों के आने की संभावना जताई गई, और इसके लिए व्यवस्था बनाने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को ड्यूटी सौंपी गई। एसडीओ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा आरके राठौर,उप अभियंता अनीष कुमार वर्मा और ओंकार शरद को परिसर में टेंट,दरी और बैठक व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई। ग्रामीण विस्तार अधिकारी डीएल पटेल और मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी चंचल वर्मा को मंच व्यवस्था,अतिथियों का स्वागत और जलपान व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। उनके साथ आधा दर्जन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों के लिए सेनेटाइजर व्यवस्था की जिम्मेदारी रजनीकांत बंजारे, मधू वर्मा और अन्य कर्मचारियों को दी गई है। इसके अलावा एक दर्जन कर्मचारियों की ड्यूटी कार्यक्रम में आने वाले लोगों के बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने में लगाया गया है। इस पूरे आयोजन को लेकर काफी हलचल मची हुई है।    जनपद पंचायत कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि कार्यालय परिसर में 7 फरवरी 2021 को कसडोल विधायक और सांसदीय सचिव शकुंतला साहू के जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।     जिसमें 500 लोगों के आने की संभावना है।            ऐसे में कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को ये दायित्व दिए जा रहे हैं। जारी आदेश अनुसार शकुन्तला साहू संसदीय सचिव,छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक विधानसभा क्षेत्र कसडोल के जन्म दिवस दिनांक 7 फरवरीी 2021 को कार्यक्रम कार्यालय परिसर जनपद पंचायत पलारी में दोपहर 12:00 बजे आयोजित किया गया है कार्यक्रम में जनपद पदाधिकारीगण,अधिकारी / कर्मचारी/ पंचायत सचिव / र्वसहायता समूह के सदस्य भी आमंत्रित किये गये है. इस प्रकार कार्यक्रम में लगभग 500 व्यक्तियों के आने की संभावना है। अतः कार्यक्रम स्थल, कार्यालय परिसर जनपद पंचायत पलारी में आवश्यक व्यवस्था हेतु जनपद पंचायत पलारी के अधिकारी एवं कर्मचारियों को निम्नानुसार दायित्व सौंपा जाता है। जिला बलौदा बाजार कलेक्टर सुनील जैन ने जानकारी दी की यह कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है।


No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts