प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 20 फरवरी 2021, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे,महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं बेमेतरा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने बेमेतरा जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागवार शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जाना चाहिए ताकि आम लोगों को इसका लाभ मिले और मुख्यमंत्री के ‘‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’’ का सपना साकार हो सके। मंत्री श्री चौबे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप सुराजी गांव योजना नरवा,गरूवा, घुरवा अउ बाड़ी का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुराजी गांव योजना वास्तव में गांवों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की योजना है। इस योजना के माध्यम से गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने में मदद मिलेगी। बैठक के दौरान मंत्री द्वय ने अधिकारियों से विभागवार प्रदेश सरकार द्वारा संचालित शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। कृषि मंत्री श्री चौबे ने कहा कि गौठान को आजीविका ठौर के रुप मे विकसित करें और महिला स्व-सहायता समूह को गौठान की गतिविधियों से जोड़े जिससे समूह आत्मनिर्भर हो सके। कृषि मंत्री श्री चौबे ने उप संचालक कृषि से हाल ही में जिले में हुई बेमौसम बारिश के कारण रबी फसल के नुकसान के संबंध मे जानकारी ली। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में तेज बारिश नही हुई है, इस कारण फसल को नुकसान नहीं हुआ है। बारिश गेंहू के लिए लाभदायक है। कृषि मंत्री ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से निपटने के लिए जिले के स्वास्थ्य विभाग को मुस्तैदी से ड्यूटी निर्वहन के लिए अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि जिले में गौठान निर्माण के 362 कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनमें 175 कार्य पूर्ण कर लिये गये हैं। जिले के सभी चार विकासखण्डों में एक-एक आदर्श गौठान भी बनाए गए हैं। जिले में नाला बंधान के 254 कार्य पूर्ण कर लिये गये हैं। चारागाह विकास का कार्य जारी है। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने जिले में कुपोषण दूर करने के लिए रेडी-टू-ईट, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को गरम पौष्टिक भोजन के संबंध में जानकारी ली। प्रभारी मंत्री एवं कृषि मंत्री ने खाद्य विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए की वास्तविक एवं जरुरतमंद लोगों को रियायती दर पर चावल योजना का लाभ मिले और बीपीएल श्रेणी के लोग जिनका राशन कार्ड नही बना है, उनका राशनकार्ड बनाएं। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को सामाजिक सुरक्षा पंेशन योजना की राशि का समय पर वितरण, दिव्यांग जनों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। कृषि मंत्री ने कृषि विज्ञान केन्द्र बेमेतरा एवं उद्यानिकी विभाग बेमेतरा के सहयोग से जिले के सभी चार विकासखण्डों में 10-10 नग बाड़ी विकसित करने के निर्देश दिए। बैठक में किसानों को विद्युत पम्प कनेक्शन के संबंध में जानकारी ली गई। बैठक में जलसंसाधन,उद्योग विभाग, शिक्षा विभाग, आदिमजाति कल्याण विभाग, लोक निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, सहकरिता, मछली पालन, आबकारी, खनिज अदि विभागों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा,कलेक्टर श्री्ी शिव अनन्त तायल, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल, अपर कलेक्टर श्री संजय कुमार दीवान, जिला पंचायत सी ई ओ श्रीमती रीता यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारीी गण उपस्थित थे।
Saturday, February 20, 2021
शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर लोगों को लाभ पहुंचाएं : कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे एवं प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने ली अधिकारियों की बैठक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
चुनिंदा पोस्ट
सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप
रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...
Popular Posts
-
मुंगेली कलेक्टर ने की पथरिया के विभिन्न गांवों का दौरा प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा मुंगेली। 5 मार्च 2021, कलेक्टर पी.एल. एल्मा ने की अपने ...
-
हौसलों की ऊंची उड़ान AVM स्टुडियो खमतराई रायपुर के सृजनकर्ता संतोष कुर्रे प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा जांजगीर चांप...
-
स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सा परिचर्या नियम पुस्तक की विमोचन किया प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 31 जुलाई 2021, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा ...
-
लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और विकास कार्यों से लाभान्वित करना हमारी प्राथमिकता: मंत्री डॉ.डहरिया प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग । ...
-
सूरजपुर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सूरजपुर। 24 मई 2021, छत्त्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्...
-
कोविड 19 से बचाव और रोकथाम में राज्य शासन के साथ कांधे से कांधा मिलाकर सामाजिक संगठन करेंगे सहयोग प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 7 अप्रैल 20...
-
गौ सेवा आयोग अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य पहुंचे सिरकट्टी आश्रम,कथा पाठ का किया श्रवण प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 10 फरवरी 2021, गरियाबंद ...
-
अवैध उत्खनन को लेकर खनिज विभाग ने मारे छापे 15 ट्रेलर 1 हाइवा जप्ती होने से तस्करों में मचा हड़कंप प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायगढ़। 8 अप्रैल 202...
-
शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय भानसोज में 75 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाई गई प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 16 अगस्...
-
देश की प्रगति का जिम्मा युवाओं पर राज्यपाल सुश्री उइके प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 7 फरवरी 2021, किसी भी देश की प्रगति का जिम्मा उनकी य...
No comments:
Post a Comment