प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा पाटन दुर्ग। 20 फरवरी 2021, छत्तीसगढ़ की राजधानी से होकर गुजरने वाली खारून नदी का देवरानी-जेठानी नाला से अब पाटन और गुरूर ब्लॉक के कृषक अच्छा लाभ उठाते हुए अपनी नई कहानी गढ़ेंगे। यह राज्य शासन की महत्वकांक्षी ‘नरवा विकास योजना’ के तहत कैम्पा मद से 01 करोड़ 34 लाख रूपए की लागत राशि से 406 भू-जल आवर्धन संबंधी संरचनाओं के निर्माण से संभव हो पाया है। वन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकरात्मक वन रोपण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण के अंतर्गत प्रदेश के वन क्षेत्रों के नाला में काफी तादाद में भू-जल आवर्धन संबंधी संरचनाओं का निर्माण तेजी से जारी है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि देवरानी-जेठानी नाला दुर्ग जिले के पाटन और बालोद जिले के गुरूर क्षेत्र में पानी का महत्वपूर्ण स्रोत है। इसे ध्यान में रखते हुए कैम्पा के 2019-20 की वार्षिक कार्ययोजना में देवरानी-जेठानी नाला के भू-जल आवर्धन संबंधी कार्य को प्राथमिकता से लिया गया। इससे देवरानी-जेठानी नाला में हुए नरवा विकास के कार्य से गुरूर विकासखंड और पाटन विकासखंड में नाला क्षेत्र से लगे ग्रामों में लगभग 5 किलोमीटर के भू-भाग में जल आवर्धन का कार्य हुआ है। इसके फलस्वरूप क्षेत्र के कृषकों को अब सिंचाई सहित निस्तारी आदि सुविधाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। इस संबंध में कैम्पा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री व्ही.श्रीनिवास राव ने बताया कि नरवा विकास योजना के तहत देवरानी-जेठानी नालों में स्वीकृत सभी 406 भू-जल आवर्धन संबंधी संरचनाओं का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। इनमें 9 लाख 93 हजार रूपए की राशि में 382 लूज बोल्डर चेकडेम का निर्माण शामिल है। इसी तरह 4 लाख 75 हजार रूपए की लागत राशि से 03 परकोलेशन टैंक, 85 लाख रूपए की लागत राशि से 4 चेकडेम, 34 लाख रूपए की लागत से 16 गैबियन संरचना और 40 हजार रूपए की लागत राशि से एक डाईक का निर्माण शामिल है।
Saturday, February 20, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
चुनिंदा पोस्ट
सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप
रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...
Popular Posts
-
मुंगेली कलेक्टर ने की पथरिया के विभिन्न गांवों का दौरा प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा मुंगेली। 5 मार्च 2021, कलेक्टर पी.एल. एल्मा ने की अपने ...
-
हौसलों की ऊंची उड़ान AVM स्टुडियो खमतराई रायपुर के सृजनकर्ता संतोष कुर्रे प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा जांजगीर चांप...
-
स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सा परिचर्या नियम पुस्तक की विमोचन किया प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 31 जुलाई 2021, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा ...
-
लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और विकास कार्यों से लाभान्वित करना हमारी प्राथमिकता: मंत्री डॉ.डहरिया प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग । ...
-
सूरजपुर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सूरजपुर। 24 मई 2021, छत्त्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्...
-
कोविड 19 से बचाव और रोकथाम में राज्य शासन के साथ कांधे से कांधा मिलाकर सामाजिक संगठन करेंगे सहयोग प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 7 अप्रैल 20...
-
गौ सेवा आयोग अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य पहुंचे सिरकट्टी आश्रम,कथा पाठ का किया श्रवण प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 10 फरवरी 2021, गरियाबंद ...
-
अवैध उत्खनन को लेकर खनिज विभाग ने मारे छापे 15 ट्रेलर 1 हाइवा जप्ती होने से तस्करों में मचा हड़कंप प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायगढ़। 8 अप्रैल 202...
-
शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय भानसोज में 75 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाई गई प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 16 अगस्...
-
देश की प्रगति का जिम्मा युवाओं पर राज्यपाल सुश्री उइके प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 7 फरवरी 2021, किसी भी देश की प्रगति का जिम्मा उनकी य...
No comments:
Post a Comment