मंत्री गुरु रुद्रकुमार से मिले वेट लिफ्टर करण सुभाष लहरे : मंत्री ने पदक जीतने पर दी बधाई
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 22 अगस्त 2021,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्रकुमार से उनके निवास सतनाम सदन में खेल जगत के राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रौशन करने वाले वेट लिफ्टर सुभाष लहरे करण लहरे ने सौजन्य मुलाकात की। विगत 9 से 12 अगस्त 2021 तक पटियाला पंजाब में आयोजित सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ प्रदेश वेटलिफ्टिंग टीम की ओर से रायपुर जय सतनाम व्यायाम शाला के 8 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से 7 खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक सभी सतनामी समाज से हैं। उल्लेखनीय है कि नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में सुभाष लहरे ने 67 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक और उनके छोटे भाई करण लहरे ने 55 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीत कर प्रदेश का मान बढ़ाया। इस अवसर पर मंत्री गुरू रूद्रकुमार से प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए विशेष डाईट और अन्य आवश्यक सुविधाएं संबंधी मांगों को रखा। मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने उनकी मांगों को शासन के समक्ष रखने की बात कही। उन्होंने करण सुभाष लहरे की इस कामयाबी के लिए बधाई और शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर टीम के प्रशिक्षक अजय दीप सारंग, विजय महेश्वरी, कोमल माहेश्वरी,राजा भारती, भावेश सारंग, हंसराज मार्कण्डेय और लक्की मरकाम सहित समाज के लोग उपस्थित रहे थे।
No comments:
Post a Comment