Thursday, August 26, 2021

एकता परिषद द्वारा वृहदता से वन अधिकार कानून क्रियान्वयन में जागरूकता हक और अधिकार दावा शिविर आयोजन कोरबा विकास खंड ग्राम जिंदाबाद शहर में की गई ।

  एकता परिषद द्वारा वृहदता से वन अधिकार कानून क्रियान्वयन में जागरूकता हक और अधिकार दावा शिविर आयोजन कोरबा विकास खंड ग्राम जिंदाबाद शहर में की गई ।
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा कोरबा। 26 अगस्त 2021, विकास खंड व जिले कोरबा के ग्राम पंचायत सतरेंगा के ग्राम कोराई और ग्राम पंचायत गढ़ उपरोड़ा के ग्राम बहेड़ा (केरिझारिया), कदमझारिया, रांपा, जिल्दाबसहत, गढ़, गढ़ उपरोड़ा में लगभग 7 गांव  के आदिवासियों एवं अन्य परंपरागत वन निवासी सम्मिलित हुए एकता परिषद विगत कई वर्षों से जल जंगल जमीन की अधिकार के लिए लोगों को जागरूक करने का काम गांव में जाकर करती रही है। इसी कड़ी में एकता परिषद के सहयोगी एवं संगठन के द्वारा वरिष्ठ सहयोगी के मार्गदर्शन से यह काम दावा शिविर का आयोजन की गई  ताकि लोगों को उनके हक अधिकार जो वर्षों से काबिज भूमि वन भूमि राजस्व भूमि का बीज है उसको अधिकार प्राप्त हो सके  इस काम को एकता परिषद कई वर्षों से सेवा भाव के रूप में कर रही है ताकि जो वन अधिकार कानून है उसका पालन परिपूर्ण से किया जा सके।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गढ़पुरा के सरपंच श्रीमती संत बाई कंवर, वन रक्षक डी.एल.खैरवार, पटवारी ह.न. 06, वन अधिकार समिति बहेड़ा अध्यक्ष टेम्पाल साय पंडो, वन अधिकार समिति गढ़ अध्यक्ष सुकाल राम गोंड, ग्राम पंचायत सचिव गढ़ उपरोड़ा दुबराज सिंह कंवर , उपस्थित रहे। इस  शिविर में ग्राम बहेड़ा, कोराई, रापा, कदमझरिया, जिल्दाबसहत का दावा फॉर्म भरा गया। और ग्राम वासियों को बताई गई कि इस कानून के अंतर्गत 1 एकड़ से 10 एकड़ तक  पात्र हितग्राहियों को वन अधिकार दावा पत्र दी जाएगी। दिए गए जमीन के आधार पर किसी को 10 डिसमिल किसी को 50 डिसमिल जमीन ही मिल पाया है इसलिए सामाजिक कार्यकर्ताओं का दायित्व बन जाता है कि कानून का क्रियान्वयन सही ढंग से उपाय और जो जमीन आदिवासियों काबिज किए हैं उनका पूरा पूरा जमीन को अधिकार पत्र मिले। इसीलिए एकता परिषद द्वारा वृहद रूप से वन अधिकार कानून के अंतर्गत दावा शिविर का आयोजन की गई। जिसके परिणाम स्वरूप दावे ग्राम पंचायत जिल्दाबसहत में भरा गया। दावा शिविर को सफल बनाने के लिए एकता परिषद के परियोजना प्रभारी रघुबीर दास के मार्गदर्शन से और कार्यकर्ता उदेश्वर नायक, रुकमणी देवांगन, लिलीग्रेस कुजूर, और गांव के वरिष्ठ नागरिक गण होरीलाल मझवार, जगत राम, समय लाल,समे सिंह सारथी, सुकलाल, शिव, ठाकुर राम कंवर, की उपस्थित सहयोग रहा। विकास खंड व जिले कोरबा में आने वाले ग्राम पंचायत को अगस्त और सितंबर में ग्राम पंचायत लेमरू, बड़गांव, अरसेना, के आश्रित ग्राम में इसी प्रकार का आयोजन दावा शिविर कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया गया था।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts