Tuesday, August 31, 2021

ग्राम पंचायत बाना आरंग में राजागुरू बालक दास जयंती पर्व हर्शोल्लास के साथ मनाई गई

ग्राम पंचायत बाना आरंग में राजागुरू बालक दास जयंती पर्व हर्शोल्लास के साथ मनाई गई
   प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 1 सितंबर 2021, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले की विधान सभा क्षेत्र आरंग अंतर्गत ग्राम पंचायत बाना में प्रति वर्ष के भांति छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की द्वितीय पुत्र बलिदानी राजागुरू बालक दास जी की जयंती पर्व हर्शोल्लास के साथ मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती दुर्गा राय सदस्य जिला पंचायत, विशिष्ट अतिथि के रूप में खिलेश देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, पिंटू कुर्रे प्रतिनिधि पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, संजय चेलक सभापति जनपद पंचायत आरंग,अनिल सोनवानी प्रतिनिधि सभापति जनपद पंचायत आरंग, श्रीमती प्रीति चंद्रशेखर साहू जनपद पंचायत सदस्य आरंग, एड संतोष कुमार मार्कण्डेय सामाजिक कार्यकर्ता, तारण दास ब्रम्हे अध्यक्ष सतनामी समाज ग्राम बाना विशेष रूप से शामिल हुए। सत के अंजोर पंथी पार्टी बाना द्वारा पंथी नृत्य और सतनाम मंगल भजन गीत के साथ अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया।
 सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी बलिदानी राजागुरू बालक दास बाबा जी की सतोपदेश को आत्मसात कर उनके बताएं सत मार्ग में सभी मानव समाज ग्रामवासियों को चलने की अपील की। सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम समयवर आयोजन कर सामाजिक विकास उत्थान जन जागृति करने पर सभी अतिथियों ने आयोजन कर्ता सतनामी समाज बाना को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा राय ने रंग मंच सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रूपए स्वीकृति कराने की आश्वासन देते हुए घोषणा की।उनके प्रति समस्त सतनामी समाज और ग्राम वासियों बाना द्वारा श्रीमती राय के प्रति आभार जताया है।
डिगेश्वर ब्रम्हे, सूरज,सुभाष, योगेंद्र डहरिया, अवध हिरवानी, शेरा, नरेश बंजारे, हेमंत चेलक,सहित युवा और सतनामी समाज के प्रमुख लोगो का बलिदानी राजागुरू बालक दास जयंती पर्व कार्यक्रम आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।
सत के अंजोर पंथी पार्टी द्वारा संत गुरू घासीदास बाबा जी राजागुरू बालक दास जी के जीवन महिमा सतोपदेश अमृत वाणी को पंथी नृत्य गीत की प्रस्तुति देते हुए जन मानस तक पहुंचाने प्रचार प्रसार करते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाई।
आस पास गांव से सामाजिक कार्यकर्ता भीखम रात्रे सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत रानीसागर,सहित विभिन्न स्थानों से संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों ने अपना अमूल्य समय निकाल कर राजागुरू बालक दास जयंती पर्व सतनामी समाज ग्राम बाना द्वारा आयोजित किया गया उसमें शामिल हुए। उक्त जानकारी प्रेस को संवाददाता गंगा दास डहरिया ने दी।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts