प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा जांजगीर चांपा। 15 अगस्त 2021, जिले में 75 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय माहौल में मनाया गया। संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय ने जिला मुख्यालय स्थित हाईस्कूल मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। समारोह में शांति और सद्भावना के प्रतीक कबूतर और विविधता में एकता और शांति का प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में जांजगीर-चांपा जिले के अड़भार को तहसील बनाने की घोषणा कर अड़भार सहित आसपास के लोगों को बड़ी सौगात दी। मुख्य अतिथि द्वारा समारोह में शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों को शासकीय कार्य में श्रेष्ठ कर्तव्य निर्वहन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कोरोना वारियर्स भी इस अवसर पर सम्मानित हुए।समारोह में जांजगीर चांपा विधायक नारायण प्रसाद चंदेल, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री शशिकान्ता राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता चन्द्रा, उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल, उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला, जिला एवं सत्र न्यायधीश जगदम्बा राय, एसपी प्रशांत कुमार ठाकुर, पूर्व सांसद जांजगीर चांपा श्रीमती कमला देवी पाटले, दिनेश शर्मा,  चोलेश्वर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम, जांजगीर चांपा पूर्व विधायक  मोतीलाल देवागंन, पूर्व विधायक अकलतरा चुन्नीलाल साहू, रमेश पैगवार, श्रीमती नीता थवाईत, शिशिर द्विवेदी, देवेश सिंह, प्रिंस शर्मा, विवेक सिसोदिया, रफीक सिद्दीकी, मोती लाल डहरिया, संतोष शर्मा, गणमान्य नागरिक, इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी कर्मचारी, गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।