Saturday, August 14, 2021

भूपेश है तो विश्वास है अब सारंगढ़ जिला बनने का आस है

भूपेश है तो विश्वास है अब सारंगढ़ जिला बनने का आस है 

छत्तीसगढ़ बने 21 वर्ष हो गए और 04 विधानसभा चुनाव भी गुजर गए। सारंगढ़ विधानसभा में यह पहला ऐसा मौका आया है कि विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगडे औऱ छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री सारंगढ़ के बारे में एक सोंच रखते हैं। अब सारंगढ़ विधानसभा के ढाई लाख मतदाता की आवाज अंजाम तक पहुंचेगी ? लोगों की कयास अब खत्म होगी। छत्तीसगढ़ में सारंगढ़ अब नव जिला बनेगी। 15 वर्षो से लोगों को जो उम्मीद थी अब कहीं जाकर कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सारंगढ़ का शिल्पकार आया है ,जो एक संयोग है ।आज 15 अगस्त पर्व पर वैसे तो छत्तीसगढ़ को कई सौगात मिलेगी पर सारंगढ़ को जो सौगात मिलने की सम्भवना दिख रहा है वह नव जिला निर्माण की है। इस बात को लेकर अब लोग पक्के दिख रहे हैं यह आने वाला पल सारंगढ़ और संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की ज्ञान स्थल ,तपो भूमि से जुड़ी दिख रही है। आज का दिन उत्सव का दिन है उल्लास का दिन है सारंगढ़ की नव सुबह नव जिला निर्माण का दिन है।आज का यह पल नव इतिहास का दिन है। भूपेश है तो विश्वास है। स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक बधाई ।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts