Monday, August 23, 2021

खारून नदी महादेव घाट रायपुरा में पहली बार हुआ नौकायान प्रतियोगिता का आयोजन

खारून नदी महादेव घाट रायपुरा में पहली बार हुआ नौकायान प्रतियोगिता का आयोजन
मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों का किया उत्साहवर्धन
महादेव घाट रायपुरा का नजारा कश्मीर के डल झील से कम नहीं: भूपेश बघेल
महादेव घाट रायपुरा। 24 अगस्त 2021, मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित महादेव घाट रायपुरा पर खारून नदी में पहली बार नौकायान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने महादेव घाट रायपुरा पहुंचकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता की शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यहां का सुरम्य माहौल कश्मीर के डच झील से कम नहीं है। सुंदर फूलों से सजी सुसज्जित नौका का मनोरम दृश्य देखते ही बन रही थी। मुख्यमंत्री ने इस अभिनव प्रतियोगिता के आयोजकों और इसमें भाग लेने वाले नाविकों को अपनी शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में 40 प्रतिभागी शामिल हुए। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय, महापौर नगर निगम रायपुर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, एल्डरमैन,पार्षद गण, कलेक्टर सौरभ कुमार, नगर निगम आयुक्त प्रभात मलिक सहित नदी के दोनों किनारों में बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में मोहन धीवर,नीलकमल निषाद, लक्की धीवर, टेकराम धीवर, पुरुषोत्तम धीवर, मोहन धीवर, गौतम धीवर, मंगलू धीवर, नागेश्वर, मोहित धीवर, सूरज, नारायण, भोलाराम, ढालूराम, अजय, माखन धीवर, लोकनाथ, सूरज, सुनील, शेषनारायण, अशोक, पुनाराम, गोविंद, पुरुषोत्तम, रमेश, नरहरी सहित अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया। रायपुर की हृदय स्थल महादेव घाट रायपुरा में प्रति दिन सैकड़ों हजारों लोगों की विभिन्न स्थानों से संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों का आवागमन होता रहा हैं। सस्पेंशन ओवर ब्रिज दुर्ग रायपुर जिले की सीमा के बीचों बीच खारुन नदी में उस ओर से इस ओर तक लक्ष्मण झूला आकर्षण का केंद्र बिंदु बना हुआ हैं और खारुन नदी किनारे बने गार्डन की मनोरम दृश्य भी देखते ही देखते हैं।साथ ही झर झर बहते खारुन नदी की शीतल बूंदें उसम नौका विहार की सैर लोगों को अपने ओर आकर्षित करता रहा हैं। सावन भर हाटकेश्वर महादेव घाट मंदिर रायपुरा में महीने भर से मेले भरा हुआ था।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts