Friday, August 13, 2021

छत्तीसगढ़ से अनुसूचित जाति की पहली महिला पदमा मनहर पूर्व विधायक सारंगढ़ को अनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्ष बना राज्यमंत्री की दर्जा दी गई हैं

छत्तीसगढ़ से अनुसूचित जाति की पहली महिला पदमा मनहर पूर्व विधायक सारंगढ़ को अनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्ष बना  राज्यमंत्री की दर्जा दी गई हैं 

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सारंगढ़। 14 अगस्त 2021, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामजी भारती क 12 अगस्त को पद मुक्त होने के बाद श्रीमती पदमा घनश्याम मनहर ने उपाध्यक्ष का पदभार संभाली है। इसके साथ ही वे छत्तीसगढ़ से अनुसूचित जाति की पहली महिला उपाध्यक्ष बन गई है।  छत्तीसगढ़ विधान सभा सदस्य सारंगढ़ क्षेत्र से श्रीमती पदमा घनश्याम मनहर 2008 से 2013 तक विधायक रही,प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महामंत्री,उपाध्यक्ष,एवं जांजगीर लोकसभा की प्रभारी भी रही थी। श्रीमती पदमा घनश्याम मनहर अनुसूचित जाति आयोग में 21 जुलाई 2020 को आयोग की सदस्य बनाई गई थी। वर्तमान में उन्हें अनुसूचित जाति आयोग का उपाध्यक्ष बना कर राज्यमंत्री का दर्जा दी गई है। अध्यक्ष रामजी भारती के कार्यकाल समाप्त होने के बाद आयोग की पूरा काम श्रीमती पदमा मनहर द्वारा ही संभाली जा रही है। प्रदेश में आयोग की ओर से अनुसूचित जाति के कल्याण और विकास के लिए कई योजनाएं बनाई जा रही है। अनुसूचित जाति के लोगों तक सरकार की योजना पहुंचाने के लिए आयोग की तरफ से कई रणनीतियां बनाई गई जिसके तहत जिला स्तर पर सेमिनार किए जा रहे हैं। ताकी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। पदमा मनहर का कहना है कि अनुसूचित जाति समुदाय के अधिकारों और हितों का संरक्षक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आयोग समुदाय के हितों की रक्षा के लिए अतिसक्रियता से काम कर रहा है।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts