Tuesday, August 31, 2021

पुपलेश कुमार का एएसपी में पदोन्नत होने पर सतनामी समाज ने किया सम्मान

पुपलेश कुमार का एएसपी में पदोन्नत होने पर समाज ने किया सम्मान
महासमुंद- सतनामी समाज के युवा प्रकोष्ठ द्वारा पिथौरा एसडीओपी पुपलेश कुमार का मोहला मानपुर मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर झलप के सतनाम भवन में रविवार को सम्मान कार्यक्रम रखकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसंदी से एएसपी पुपलेश कुमार द्वारा समाज के शिक्षित युवाओं को अधिक से अधिक सिविल सेवा परीक्षा के लिए तैयारी करने और समाज प्रमुखों से बच्चों के शिक्षा के लिए विशेष रूप से काम करने व नशापान जैसे सामाजिक बुराइयों से युवाओं को दुर रहने का निवेदन किया।साथ ही अपने पारिवारिक व ब्यक्तिगत जीवन के संघर्षों को याद करते हुए बताया कि सामान्य परिवार से होने के बावजूद सिविल सेवा परीक्षा के लिए पुरी लगन व कठिन परिश्रम से सफलता अर्जित किया।पांच भाइयों में तीन भाई शिक्षा के कारण उच्च पदों पर आसीन हो सकें है। इसके पहले शिक्षा व पंचायत विभाग में नौकरी कर सेवा देने का उल्लेख किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए समाज के जिलाध्यक्ष एस आर बंजारे ने पुपलेश कुमार के नाम पर स्वरचित कविता का वाचन किया। तथा समाज के गरीब बच्चों के लिए किए गए सहयोग का स्मरण करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश बंजारे व जिलाध्यक्ष रेखराज बघेल ने एसडीओपी साहब के द्वारा संवैधानिक कर्तव्यो का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सर्वसमाज के बीच लोकप्रियता हासिल करने का जिक्र करते हुए कहा कि अधिकारी कर्मचारी तो बहुतों आते जाते रहते परंतु पुपलेश कुमार जैसे विरले अधिकारी होते हैं।जो समाज के लिए भी अतिरिक्त समय निकालकर मार्गदर्शन करते रहे हैं। ऐसे कर्तब्य निष्ठ अधिकारीयों की वजह से समाज की मान बढ़ता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज प्रमुख भागवत जोगी, गणेश मारकंडेय,झलप के पूर्व सरपंच भागीरथी मारकंडेय व शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एस एल सोनी ने भी संबोधित किया। समाज जनो द्वारा गुरु घासीदास बाबा जी के छायाचित्र व शाॅल नारियल भेंटकर सम्मानित किया।इस मौके पर युवा प्रकोष्ठ द्वारा पदोन्नत एएसपी साहब से केक कटवाकर खुशी जाहिर किया।मंच संचालन तेजराम चौलिक द्वारा और आभार व्यक्त किशन कोसरिया सरपंच झलप द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ विजय चतुर्वेदी युवा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष, तरुण व्यवहार ब्लाक अध्यक्ष, शत्रुघ्न चेलक सरपंच बम्बुरडीह,धनेश गायकवाड पूर्व जनपद सदस्य, डाॅ विजय व्यवहार, देवेन्द्र राय ब्लाक उपाध्यक्ष, टार्जन मन्नाडे ,देव टंडन पचरी,जोबा,चैतुराम मारकंडेय, धर्मेंद्र मनहरे, राजूराम कुर्रे, आंत्मा राम मारकंडेय,भोजनाध मधुकर, राजेन्द्र जांगड़े व समाज जन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts