Friday, August 13, 2021

खमतराई में सामुदायिक भवन, मैदान समतलीकरण कार्यों की भूमिपूजन खिलेश देवांगन ने की

  खमतराई में सामुदायिक भवन, मैदान समतलीकरण कार्यों की भूमिपूजन खिलेश देवांगन ने की
   प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 13 अगस्त 2021, जनपद पंचायत आरंग अंतर्गत ग्राम पंचायत खमतराई  में सामुदायिक भवन एवं शाला मैदान समतलीकरण कार्यक्रम भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खिलेश देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अनिता थानसिंह साहू जिला पंचातय सदस्य रायपुर, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमति डेजीरानी जांगड़े विकास खंड शिक्षा अधिकारी आरंग, पोषण साहू सरपंच,गौरव चंद्राकर जोन प्रभारी, माणिक साहू उपसरपंच, धर्मेन्द्र साहू,अध्यक्ष हाई स्कूल हरि राम साहू, अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शाला खमतराई ने किया। मुख्य अतिथि खिलेश देवांगन ने कहा हमारे क्षेत्रिय आरंग विधायक एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम विभाग मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व में विकास खंड आरंग में विकास की गंगा अनवरत बह रही हैं। ग्राम गौरव सुगम योजना तहत प्रत्येक गांव के शासकीय भवन को कंक्रीट सड़क से जोड़ा जा रहा हैं। इसी कड़ी में सामुदायिक भवन एवं शाला खेल मैदान का भूमिपूजन हो रहा है। आप सभी को बधाई एवं मंत्री जी के मार्गदर्शन में विकास की नींव और रखी जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रीमती अनिता थानसिंह साहू ने कहा कि हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि स्कूल खोलने की अब 15 माह बाद स्कूल प्रारम्भ होने पर सभी बच्चो व शिक्षको को बधाई देते हुए अच्छी शिक्षा ग्रहण कर देश के विकास में कार्य करने की बात कही। विशिष्ट अथिति गौरव चंद्राकर, पोषण साहू सरपंच चिंताराम बेलगहे शिक्षाविद ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन भूषण जलछत्री ने किया। उक्त कार्यक्रम में खमतराई , प्राचार्य सी.एल.  एनेश्वरी,तारकेश्वर डड़सेना, नरसिंग दास मानिकपुरी संकुल समन्यवक, हरीश दीवान पंचायत के पंच गण भूपेंद्र साहू, चंदू साहू,वोमन साहू,संतराम यादव,करुणा यादव,पूर्णिमा साहू,कुमारी लोधी, सनत साहू,सीताराम साहू,बिशन लहरी,सुकदेव बेलगहे,चिंताराम बेलगहे,कृपाराम साहू ,हरिराम साहू,असवन यादव, कल्याण डहरिया,सुशील लहरी,हितेश साहू,विनोद यादव,सुनीता साहू,फुलमत बाई साहू,पार्वती लोधी,दुकलहीन यादव रजनी साहू सहित शाला विकास समिति के सभी सदस्य गण एवं गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे। सबकी उपस्थिति व अमूल्य समय सहयोग देने पर आभार प्रदर्शन सचिव कल्याण डहरिया ने किया।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts