मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने साहित्यकारों को दी बधाई
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 1 सितंबर 2021, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम विभाग मंत्री डॉ.शिव कुमार डहरिया को उनके निवास कार्यालय रायपुर में महिला साहित्यकार श्रीमती गीता शर्मा के जीवन पर आधारित किताब ‘नये क्षितिज की ओर’ और ‘हिडन ट्रेसर’ भेंट की गई। युवा लेखक गजेंद्र साहू द्वारा लिखित ‘नये क्षितिज की ओर’ भेंट करने के दौरान छत्तीसगढ़ महिला साहित्यकार श्रीमती गीता शर्मा, युवा लेखिका श्रीमती ललिता साहू व समाज सेवी विवान्श झा उपस्थित थे। मंत्री डॉ. डहरिया ने साहित्यकारों को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।
No comments:
Post a Comment