Wednesday, August 25, 2021

राजश्री सदभावना समिति रायपुर द्वारा महिला सशक्तिकरण को दी जा रही हैं बढ़ावा

राजश्री सदभावना समिति रायपुर द्वारा महिला सशक्तिकरण को दी जा रही हैं बढ़ावा
     प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 25 आरंग 2021, राजश्री सदभावना समिति तेलीबांधा रायपुर के साथ मिल कर कार्य करने विभिन्न स्थानों महिला स्व सहायता समूह हो रही हैं तैयार। आरंग जनपद पंचायत की अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत कोसरंगी की सरस्वती महिला स्व सहायता समूह और तीन अन्य महिला स्व सहायता समूह ने राजश्री सदभावना समिति के साथ मिलकर कार्य करने की संकल्प ली। श्रीमती शकुन शिवकुमार डहरिया अध्यक्ष राजश्री सदभावना समिति रायपुर द्वारा निरंतर समाज सेवा के साथ नारी शसक्तीकरण को लेकर महिलाओं को जागरूक करते हुए अग्रसर करने बढ़ावा दिया जा रहा हैं। जिनके सद विचार धारा उनके सार्थक प्रयास को देखते हुए प्रभावित हो अनेक महिला स्व सहायता समूह एवं महिला समिति राजश्री सदभावना समिति के साथ मिल कर कार्य करने संकल्पित हो रही हैं। इसी दौरान श्रीमती शकुन शिवकुमार डहरिया अध्यक्ष राजश्री सदभावना समिति रायपुर द्वारा नेमीचंद कुर्रे स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र ग्राम अमसेना निवासी को शिक्षा के लिए 25.000 पच्चीस हजार रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समिति के पदाधिकारी गण श्रीमती शशिकला सोंकेवरे,श्रीमती अनीता भतपहरी,सहित विभिन्न महिला समिति और महिला स्व सहायता समूह के लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी राजश्री सदभावना समिति रायपुर के मीडिया प्रभारी सनत गिलहरे ने प्रेस को दी।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts