Tuesday, August 31, 2021

माँ वैष्णवी संगीत महाविद्यालय सारंगढ़ में कला संस्कृति के विकास हेतु परिचर्चा व संगीतिक गोष्ठी सम्पन्न

माँ वैष्णवी संगीत महाविद्यालय सारंगढ़ में कला संस्कृति के विकास हेतु परिचर्चा व संगीतिक गोष्ठी सम्पन्न 
 प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा कोसीर/सारंगढ़। 31 अगस्त 2021, सारंगढ़ क्षेत्र के संगीत महाविद्यालाय में 29 अगस्त 2021 को सारंगढ़ स्थित माँ वैष्णवी संगीत महाविद्यालय में कला संस्कृति के विकास हेतु संगीतिक परिचर्चा एवं संगीत सभा का आयोजन किया गया। जिसमें रायगढ़ घराने से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलागुरु पंडित सुनील वैष्णव (बिलासपुर) व अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नृत्यांगना सुश्री बसंती वैष्णव (बिलासपुर ) विशेष रूप से उपस्थित रहे दोनों कलाकारों ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में उल्लेख किया कि नवगठित सारंगढ़ जिले में किस प्रकार कला संस्कृति के विकास हेतु कैसे कार्य किया जाये व रायगढ़ चक्रधर समारोह जैसे एक भव्य संगीत समारोह आयोजन सारंगढ़ में भी आयोजित करने पर बल दिया ताकि सारंगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी संगीतज्ञो और उभरते हुए आम कलाकारों व कलाराशिको को कला प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त हो सके। इस अवसर पर माँ वैष्णवी संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य लीलाधर वैष्णव द्वारा सारंगढ़ में कला संस्कृति को सहेजते हुए एक नया आयाम और कला संस्कृति को आगे बढ़ाने में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। प्राचार्य लीलाधर वैष्णव द्वारा इस आयोजन में सितार वादन बखूबी से प्रस्तुत किये इनके साथ तबले पर उभरते हुए कलाकार रुद्र वैष्णव व वैष्णव संगीत महाविद्यालय रायगढ़ के प्रभारी प्राचार्य मास्टर शरद वैष्णव ने तबले पर अपनी थाप देते हुए बहुत ही सुन्दर संगत किए। रायगढ़ घराने की उभरती हुई ख्याति प्राप्त युवा नृत्यांगना ज्योति बोहिदार वैष्णव एवं सुश्री प्रीति वैष्णव नैनाभिराम भाव नृत्य की प्रस्तुति की जिसकी सभी ने भूरि भूरि प्रशंसा की गई।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts